News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Wednesday, June 24, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: महिला से छेड़छाड़, आई लव यू कहने का डाला दबाव, क्‍वारंटाइन सेंटर में..

ब्रेकिंग न्यूज़: महिला से छेड़छाड़, आई लव यू कहने का डाला दबाव, क्‍वारंटाइन सेंटर में..

कॉन्‍ट्रेक्‍ट लेबर है वो महिला को जबरदस्‍ती आई लव यू बोलने के लिए कह रहा था, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
हमरNews:

मुम्बई, 24 Jun 2020

महाराष्‍ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronacvirus) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं मुंबई (Mumbai) में भी हालात चिंताजनक हैं, मुंबई में बड़ी संख्‍या में मरीज क्‍वारंटाइन सेंटर्स में रहे रहे हैं। अब इन क्‍वारंटाइन सेंटर्स में भी अपराध की घटनाएं सामने आ रही हैं. सोमवार को मुंबई के मलाड में स्थित एक क्‍वारंटाइन सेंटर में भी ऐसा ही एक मामला आया है यहां दो लोगों ने एक महिला से छेड़खानी की है।


मलाड के क्‍वारंटाइन सेंटर में हुई छेड़खानी की इस घटना की जानकारी सीनियर पुलिस इंस्‍पेक्‍टर विट्ठल शिंदे ने दी उनके अनुसार महिला से छेड़खानी करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है। उनके अनुसार गिरफ्तार किया गया आरोपी बीएमसी में कॉन्‍ट्रेक्‍ट लेबर है वो महिला को जबरदस्‍ती आई लव यू बोलने के लिए कह रहा था, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।


 हालांकि अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि महिला क्‍वारंटाइन सेंटर में कार्यरत है या वह वहां मरीज के रूप में भर्ती हुई है बता दें कि महाराष्‍ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3721 नए केस सामने आए हैं. साथ ही 62 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद राज्‍य में कोरोना के कुल केस बढ़कर 1,35,796 हो गए है. साथ ही 6283 लोगों की जान जा चुकी है।

हमरNews

No comments:

Post a Comment