News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Wednesday, June 24, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: Amazon को मिली भारत में शराब, बीयर की होम डिलीवरी की परमिशन

ब्रेकिंग न्यूज़: Amazon को मिली भारत में शराब, बीयर की होम डिलीवरी की परमिशन

Amazon को देश के राज्यों में Wine Delivery का अप्रूवल मिल गया है
हमरNews:

बड़ी खबर, 24 Jun 2020

लॉकडाउन में कई लोगों को इस बात से शिकायत थी कि सरकार ने उनके लिए न ही शराब के ठेके खुलवाए और न ही डिलीवरी का कुछ प्रबंध किया। दिल्ली सरकार ने जब जनता और ठेके के मालिकों की मांग पर ये सर्विस खोली, तो दिल्ली वालों ने कोई कसर नहीं छोड़ी, हालांकि अनलॉक के बाद से कुछ राज्यों में शराब की दुकानें खुलने लगीं, फिर भी लाइन में खड़े रहना अपने आप में रिस्क से भरा था।


इसी बीच एक ख़बर ये आई है कि Amazon को देश के राज्यों में Wine Delivery का अप्रूवल मिल गया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक,अमेजन इंडिया, पश्चिम बंगाल में शराब की डिलीवरी कर सकेगी। अमेजन को ये परमिशन पश्चिम बंगाल बेवरेज कॉर्पोरेशन की तरफ से मिला है।

अमेजन इंडिया को राज्य सरकार की तरफ से एक मेमो भी साइन करने के लिए बुलाया गया है। वैसे कहा जा रहा है कि अमेजन के अलावा एक और डिलीवरी कंपनी को इस काम के लिए मंज़ूरी दी गई थी। फिलहाल, अमेज़न का ही नाम सामने आया है।


फूड ऑर्डरिंग प्लेटफॉर्म जोमैटो और स्विगी ने पहले ही आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद पश्चिम बंगाल में कोलकाता व सिलीगुड़ी में शराब की डिलिवरी शुरू कर दी है। खुदरा विक्रेता स्पेंसर और हिपबर भी इस क्षेत्र में उतरे हैं। अमेजन की ये डिलीवरी सर्विस बाकी राज्यों तक पहुंचने की कोई ख़बर नहीं आई है क्योंकि हर राज्य का अपना नियम-कानून है।

हमरNews

No comments:

Post a Comment