ब्रेकिंग न्यूज: छत्तीसगढ़ में आज मिले 46 मरीजो कि पुष्टि, जांजगीर और बलरामपुर में हुआ कोरोना विस्फोट
हमरNews: छत्तीसगढ़ में कोरोना (Coronavirus in Chhattisgarh) विस्फोटक की स्थिति बनती जा रही है। बुधवार को प्रदेश में अब तक में 17 मरीज मिले। जबकि स्वास्थ्य विभाग ने कल देर रात 29 कोरोना पॉजिटिव मिलने की पुष्टि बुधवार सुबह की है। एक दिन पहले प्रदेश में 18 केस मिले थे। इस प्रकार प्रदेश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 1261 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक आज 17 नए कोरोना पॉजिटिव की पहचान की गई है, जिसमें सबसे अधिक 10 कोरोना संक्रमित बलरामपुर जिले से मिले हैं। वहीं कोरबा दुर्ग से 2, 2, कोरिया, बिलासपुर और बेमेतरा से 1, 1 मरीज की पुष्टि हुई है। सभी मरीजों की भर्ती प्रक्रिया जारी है।
इससे पहले यानि मंगलवार रात को 29 वायरस संक्रमितों की पहचान हुई थी, जिसमें जांजगीर जिले से 26, सरगुजा से 2 और जशपुर से एक कोरोना संक्रमित मिला है। वहीं जशपुर के संक्रमित 4 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिए गए।
यह 24 घंटे में राज्य में कोरोना से दूसरी मौत है, और अब तक छह लोग इस जानलेवा बीमारी से जिंदगी की जंग हार चुके हैं।वहीं एम्स में एक और डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जो स्त्री रोग विभाग में पदस्थ है।
वहीं प्रदेश में कोरोना वायरस अब गंभीर मरीजों को तेजी अपना शिकार बना रहा है। छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना से 6 मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है, जिमसें 5 मरीज पहले ही अन्य बीमारी से ग्रसित थे। मंगलवार को भिलाई के चोट ग्रस्त बुजुर्ग (70 वर्षीय) ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर में दमतोड़ दिया है।
हमरNews



No comments:
Post a Comment