News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Wednesday, June 10, 2020

छत्तीसगढ़: जिले के कोरोना संक्रमितों को भेजा गया रायपुर, अब वहा भी जगह नहीं है।

छत्तीसगढ़: जिले के कोरोना संक्रमितों को भेजा गया रायपुर, अब वहा भी जगह नहीं है।


हमरNews: छत्तीसगढ़ में संक्रमितों की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है इससे जांजगीर जिला भी अछूता नहीं है यहां भी लगातार संक्रमित मरीज़ मिल रहे है। हालत ये है की कोविड अस्पताल खचाखच भर गया है, जांजगीर के अधिकांश मरीजों को बिलासपुर भेजा गया था, अब वह भी जगह नहीं है।


पामगढ़ BMO डॉक्टर सौरभ यादव ने बताया की मंगलवार को मिले संक्रमितों को डॉ अंबेडकर हॉस्पिटल रायपुर भेजा गया है।



इधर प्रवासी मजदूरों के जिला पहुंचने का दौर जारी है पामगढ़ जनपद पंचायत सीईओ रतनलाल कौशिक ने बताया की पामगढ़ में प्रति दिन औसतन 300 से 400 लोग पहुंच रहे हैं, बुधवार को इसकी संख्या दोगुनी हो गयी है। ब्लॉक के 95 क्वारेंटीन सेंटर लगभग फूल हो चुके हैं अकलतरा जनपद पंचायत सीईओ  सत्यव्रत तिवारी ने बताया की प्रतिदिन लोगों का आना जारी है, पिछले 3 दिनों से बड़ी संख्या में प्रवासी भाई घर लौट रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में कुल पॉजेटिव केस की संख्या अब 1260 पहुंच गयी है, वहीं प्रदेश में एक्टिव केस 844 हैं।  


जानकारी के मुताबिक कोरबा का 100 बिस्तरों वाला कोविड अस्पताल खचाखच भरा है। वहां सभी 100 बिस्तर भरे हैं। बिलासपुर जिला अस्पताल में 98 मरीज, वहीं प्रदेश में सबसे ज्यादा करोना मरीज एम्स में भर्ती है। यहां 147 मरीज, माना रायपुर में 109 मरीज, रायपुर के आंबेडकर में 100 मरीज, अंबिकापुर मेडिकल कालेज में 81 मरीज, राजनांदगांव में 82 मरीज, दुर्ग के शंकराचार्य में 66 मरीज भर्ती हैं।
हमरNews

No comments:

Post a Comment