News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Wednesday, June 10, 2020

छत्तीसगढ़: कार की गुप्त डिक्की से 1 करोड़ 12 लाख 99 हजार रुपए कैश बरामद, पुलिस की फटी रह गईं आंखें

छत्तीसगढ़: कार की गुप्त डिक्की से 1 करोड़ 12 लाख 99 हजार रुपए कैश बरामद, पुलिस की फटी रह गईं आंखें



हमरNews: छत्तीसगढ़ के महासमुंद (Cash found in car) जिले में पुलिस ने एक कार की गुप्त डिक्की से 1 करोड़ 12 लाख 99 हजार रुपए कैश बरामद किया है। पुलिस ने कैश के साथ कार में सवार दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को आयकर विभाग को सौंप दिया है। आयकर विभाग ने मामले में जांच शुरू कर दी है। गाड़ी में सवार प्रतीक छापड़िया और सुरेंद्र सोना से पूछताछ की जा रही है।

SP प्रफुल्ल ठाकुर ने किया मामले का खुलासा। एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया, महासमुंद के सिंघोड़ा थाना पुलिस ने बुधवार को रेहटीखोल चेकिंग पॉइंट के पास वाहन की चेकिंग के दौरान कार से बड़े पैमाने पर कैश जब्त किए। उन्होंने बताया कार से जब्त कैश 1 करोड़ 12 लाख 99 हजार रुपए है।

इसकी सूचना पुलिस ने आयकर विभाग के अधिकारियों को दे दी। अब इस रकम के बारे में जानने की कोशिश की जा रही है कि इसे कहां से लाया गया था। प्राथमिक जांच में ये बात सामने आई थी कि ये ओडिशा के बरगढ़ से लेकर रायपुर ले जाई जा रही थी। आयकर विभाग और पुलिस अधिकारी इस मामले की विस्तृत जांच करने में जुटे हुए हैं।
बताया जा रहा है कि कार में डिक्की में चैंबर बनाकर रकम बैग में रखा हुआ था। जिसमें एक करोड़ रुपये मिले। सभी नोट 2000, 500 व 200 के थे।



पुलिसकर्मियों ने तुरंत इसकी सूचना थानाध्यक्ष को दी। प्राथमिक पूछताछ में यह भी पता चला कि कार में सवार दोनों शख्स बरगढ़ ओड़िसा के रहने वाले हैं। दोनों कैश लेकर बरगढ़ से रायपुर लेकर जा रहे थे। पुलिस लॉकडाउन के दौरान जब्त रकम को हवाला कनेक्शन से जोड़ कर देख रही है।
हमरNews

No comments:

Post a Comment