ब्रेकिंग न्यूज: ग्राम देवीगंज के उत्तरपारा तालाब में नहाने गईं मासूम बहनों की डूबने से मौत,
हमरNews: ग्राम देवीगंज के उत्तरपारा तालाब में बुधवार की सुबह नहाने गई 2 मासूम बहनों की डूबने (Drowned) से मौत हो गई, घटना के बाद गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। वहीं बेटियों का शव देख रो-रोकर मां की आंखें पथरा गईं।
सूचना पहुंचे विधायक बृहस्पति सिंह ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृत बच्चियों के परिजनों को 10 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की।
बलरामपुर जिले के रामानुजगंज से लगे ग्राम देवीगंज के उत्तरपारा में रहने वाले सुरेश अगरिया की 10 साल की बेटी बबीता एवं 8 साल की बेटी कविता घर से करीब आधा किलोमीटर दूर अपने घर के बगल में रहने वाले दादा केश्वर के साथ बकरी एवं बैल चराने गई थीं।
इस दौरान केश्वर वहीं पर स्थित तालाब में नहाने जाने लगा तो दोनों बच्चियों ने भी कहा कि दादा हम भी नहाने जाएंगे, उसने मना किया परंतु वे नहीं मानी। इस पर दादा ने उन्हें कहा कि जाओ, परंतु किनारे में नहाना।
इसी बीच दोनों बहनें तालाब में नहाने के दौरान गहराईं में चली गईं व डूबने (Drowned) से उनकी मौत हो गई।
जब 11 बजे तक बच्चियां अपने घर में नहीं पहुंची तो मां खोजते-खोजते तालाब के पास आई तो देखी कि दोनों बच्चियों के कपड़े तालाब के बाहर पड़े हैं, इस पर मां चिल्लाने लगी इसके बाद अगल-बगल के लोग आए एवं तालाब में बच्ची को तलाशने लगे तो दोनों का शव आधे घंटे के अंतराल में निकाला जा सका।
घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए विधायक बृहस्पति सिंह ने बच्चियों के परिजन को 10 हजार की तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की।
गांव में पसरा मातम दो सगी बहनों की पानी में डूबकर मौत से गांव में मातम पसर गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे जो बहनें कुछ समय पहले तक खेल रहीं थीं, उनका शव देखकर लोगों की आंखें पथरा गई। मृत बहनों के मां के विलाप से लोगों की आंखें नम हो गई।
हमरNews


No comments:
Post a Comment