छत्तीसगढ़: ब्रेकिंग न्यूज: मां और बाप की रक्षा के लिए बेटी ने लगाई नवागढ़ थाना में गुहार, थाना में उसको FIR की कॉपी नहीं दी जा रही, वीडियो देखें
हमरNews: जांजगीर जिला नवागढ़ के भैंसमुंडी में 3 भाईयों ने जमीन विवाद को लेकर अपने ही भाई के परिवार के लोगों के साथ मारपीट की है, जिसकी शिकायत उसकी बेटी ने नवागढ़ थाना में की है।
उसकी बेटी का आरोप है की थाना में उसको FIR की कॉपी नहीं दी जा रही है इस मामले में थाना प्रभारी जाँच चलने की बात कर रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार नवागढ़ थाना के ग्राम भैंसमुंडी में संतराम अपनी पत्नी रूखमणी के साथ रहती है, संतराम सरकारी कर्मचारी हैं जिनकी 5 लड़कियां हैं लड़के नहीं हैं चार लड़कियों की शादी हो कर ससुराल चली गई है और एक लड़की है जो बाहर पढ़ाई करती हैं।
संतराम की बेटी अंजुला सोनवानी ने मिडिया को बताया की उनके 3 चाचा उनकी जमीन को कब्ज़ा करने के उद्देश्य से आए दिन जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करते है जिसकी शिकायत करने वह नवागढ़ थाना पहुंची है।
हमरNews


No comments:
Post a Comment