News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Friday, June 5, 2020

छत्तीसगढ़: कोरबा जिले से एक साथ 40 कोरोना मरीज मिले, सभी पॉजिटिव प्रवासी मजदूर

छत्तीसगढ़: कोरबा जिले से एक साथ 40 कोरोना मरीज मिले, सभी पॉजिटिव प्रवासी मजदूर


हमरNews: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Corona Update) के कोरबा ज़िले में एक बार फिर कोरोना का विस्फोट हुआ है। 24 घंटे में यहां पर रिकॉर्डतोड़ 40 नए मामले सामने आए हैं। बताया जा रहा है सभी पॉजिटिव प्रवासी मजदूर हैं। कोरबा जिले के सीएमएचओ CMHO ने कोरोना मरीजों के मिलने की पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार, कोरबा जिले में कोरोना के 40 नए मरीज मिले हैं, इसमें 36 मरीज कोरबा जिले के विकासखंड करतला अंतर्गत स्थित कुदमुरा के क्वॉरेंटाइन सेंटर में ठहरे हुए हैं, जबकि 2 मरीज विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत जटगा की क्वॉरेंटाइन सेंटर में रहे हैं।

इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 813 हो गई है। जबकि 605 एक्टिव मरीज हैं। वहीं पूरे प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 147 कोरोना से संक्रमित मिले है। अब तक प्रदेश में कुल 2 लोगों ने जान गंवाई है



पॉजिटिव मरीजों को कोरबा के हरी मंगलम कॉलोनी में ठहराया गया है। एक दिन में कोरोना के कोरबा जिले में यह सबसे अधिक मामला सामने आया है। 

इसकी जानकारी कोरबा जिले की कलेक्टर किरण कौशल ने दी है। उन्होंने कहा है कि सभी पॉजिटिव मरीज क्वॉरेंटाइन में रह रहे हैं। जल्दी मरीजों को कोविड हॉस्पिटल लाया जा रहा है।
हमरNews

No comments:

Post a Comment