News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Friday, June 5, 2020

महिलाओं के जन धन खाते में भेजी गई जून महीने की किस्त, जानें खाताधारक किस-किस दिन निकाल सकते हैं..

देश: महिलाओं के जन धन खाते में भेजी गई जून महीने की किस्त, जानें खाताधारक किस-किस दिन निकाल सकते हैं..


हमरNews: कोरोना काल (Coronavirus Pandemic) के बीच लोगों को आर्थिक् समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत महिलाओं के जनधन खातों (Jan Dhan Account) में 500-500 रुपये की किस्त भेजी गई है। हर महीने की तरह जून महीने की रकम भी ट्रांसफर (Money Transfer) कर दी गई है।

पैसा निकालने के दौरान बैंकों में भीड़ न हो इसके लिए 5 दिनों का एक शेड्यूल तय किया गया है। जिसके तहत खाताधारक अपने अकाउंट नंबर (Account Number) के क्रमांक से उस तारीख को रुपए निकाल सकते हैं।



  1. बैंकों ने तैयार किया टाइम टेबल भीड़ कम करने और कोरोना संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए बैंकों ने खाता नंबर के जरिए टाइम टेबल बनाया है। 
  2. जिन खाता धारक के अकाउंट के आखिर में 0 या 1 नंबर है वो लाभार्थी 5 जून को पैसा निकाल सकते हैं। 
  3. जिनके अकाउंट नंबर के आखिर में 2 या 3 है ऐसे लाभार्थी 6 जून को निकासी कर सकते हैं। 
  4. वहीं जिनके अकाउंट नंबर 4 या 5 पर खत्म होते हैं, वे 8 जून को और 6 और 7 अकाउंट वाले 9 जून को पैसे ले सकते हैं। जबकि 8 या 9 अंक पर खत्म हो रहे खाता धारक 10 जून को रुपए निकाल सकते हैं।


Emergency के लिए तय हुआ शेड्यूल बैंकों के अनुसार 5 दिनों का शेड्यूल इमरजेंसी के लिए लागू किया है। चूंकि लॉकडाउन के दौरान हर किसी को रुपयों की जरूरत है। ऐसे में जन धन खाते में पैसा आते ही लोगों में इसे निकालने की होड़ लग जाती है। इससे बैंकों में अतिरिक्त भीड़ बढ़ जाती है। इस स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए ये प्लान बनाया गया है। ऐसे में केवल वहीं लोग रुपए निकाल सकेंगे जिनकों रुपयों की सबसे ज्यादा जरूरत होगी। 10 जून के बाद खाताधारक किसी भी दिन पैसा निकाल सकते हैं।
हमरNews

No comments:

Post a Comment