News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Thursday, June 18, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: जांजगीर के खोखरा जेल के कैदी ने पिया फिनाइल, जिला चिकित्सालय में भर्ती

ब्रेकिंग न्यूज़जांजगीर के खोखरा जेल के कैदी ने पिया फिनाइल, जिला चिकित्सालय में भर्ती

पिछले 16 माह से जेल में बंद है, उसके बेल के लिए प्रयास किया जा रहा है, किन्तु अभी तक बेल नहीं मिली है, उसका कहना है की उसे जानबूझकर फसाया गया है
हमरNews:

जांजगीर-चाँपा, 18 Jun 2020

जांजगीर जिला के जेल में आज एक विचाराधीन कैदी ने बेल मिलने में हो रही देरी की वजह से फिनाइल का सेवन कर लिया इसकी जानकारी जब मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया, तत्काल उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार जारी है।


मिली जानकारी के अनुसार तुलाराम बसोड़ जो ठगी के मामले 420 का विचाराधीन कैदी है वह पिछले 16 माह से जेल में बंद है, उसके बेल के लिए प्रयास किया जा रहा है, किन्तु अभी तक बेल नहीं मिली है, उसका कहना है की उसे जानबूझकर फसाया गया है।

इसी बात से परेशान होकर कैदी ने आज सफाई के दौरान फिनाईल का सेवन कर लिया जिसकी जानकारी जब जेल प्रशासन को लगी तो उन्होंने तत्काल जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां उपचार जारी है।

हमरNews

No comments:

Post a Comment