News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Thursday, June 18, 2020

बड़ी खबर: शादी की अनुमति अब आनलाईन मिलेगी शुरूआती 6 दिनों में ही 337 लोगों ने शादी की अनुमति के लिए किया आवेदन..

बड़ी खबर: शादी की अनुमति अब आनलाईन मिलेगी शुरूआती 6 दिनों में ही 337 लोगों ने शादी की अनुमति के लिए किया आवेदन..


हमरNews:

शादी की अनुमति अब Online

लोकसेवा केन्द्र, सी.एस.सी. चॉइस केंद्र और स्वयं के एकाउंट से किया जा सकेगा आनलाईन आवेदन जिले में चिप्स द्वारा संचालित 16 लोकसेवा केन्द्रों और 650 सीएससी से सुविधा शुरू कोरोना संक्रमण से जिले में जारी लाॅक डाउन के दौरान भी शादी करने के इच्छुक लोगों को अब आनलाईन आवेदन पर ही अनुमति मिलेगी।


कोविड-19 वायरस के फैलाव को नियंत्रित करने के लिए राज्य शासन ने यह सुविधा शुरू की है। जिले में लाॅक डाउन के दौरान कई गतिविधियों की संचालन की छूट दी गई है और कई जरूरी काम शासकीय अनुमति से संचालित किये जा रहे हैं। जिले के तहसील कार्यालयों के साथ-साथ एसडीएम तथा कलेक्टर आफिस में विवाह की अनुमति के लिए प्रतिदिन आवेदन करने वालों की भीड़ बढ़ने लगी थी। फलस्वरूप फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन कराना अधिकारियों के लिए कठिन होने लगा था। इसी स्थिति को देखते हुए वैवाहिक अनुमति के लिए आनलाईन सुविधा प्रारंभ की गई है।

चिप्स ने यह सुविधा अल्प समय में इनहाउस और अत्यंत कम लागत में विकसित की है। जिला ई-प्रबंधक सुश्री शिखा ठाकुर ने बताया कि जिले में शादी के लिए अनुमति के आनलाईन आवेदन लेने की सुविधा 12 जून से शुरू की गई है। केवल छह दिनों में ही शादी करने के लिए 337 लोगों ने आवेदन आनलाईन भर दिए हैं। जरूरी दस्तावेजों की जांच के बाद कोविड प्रोटोकाल का पालन करने की शर्त पर प्रशासन द्वारा 282 लोगों को विवाह समारोह आयोजित करने की अनुमति भी दी जा चुकी है। सुश्री ठाकुर ने बताया कि यह सुविधा जिले के 16 लोक सेवा केन्द्रों सहित 650 कामन सर्विस सेंटरों से लोगों को उपलब्ध कराई जा रही है।


इसके साथ ही आवेदक अपने आईडी से वेबसाइट edistrict.cgstate.gov.in पर भी पंजीयन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के समय आवेदक को आधार कार्ड, वोटर आई.डी. कार्ड, पेनकार्ड, ड्राईविंग लायसेंस, राशन कार्ड या विवाह आमंत्रण पत्र में से कोई भी एक पहचान पत्र संबंधित लोक सेवा केंद्र या सीएससी में देना होगा।


विवाह अनुमति प्रमाण पत्र ऑनलाइन जारी किया जाएगा जिसे नागरिक प्रिंट निकाल कर प्राप्त कर सकते हैं या केन्द्र जाकर भी प्रिंट प्राप्त कर सकते हैं। आम नागरिक घर बैठे भी अपने फोन पर प्ले स्टोर से mchoice एप्प डाउनलोड कर इस सुविधा का लाभ उठा सकते है।
हमरNews

No comments:

Post a Comment