News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Thursday, June 18, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: रायपुर के 3 डॉक्टर, 1 मेडिकल स्टाफ समेत 80 नए पॉजिटिव मिले, 148 डिस्चार्ज..

ब्रेकिंग न्यूज़: रायपुर के 3 डॉक्टर, 1 मेडिकल स्टाफ समेत 80 नए पॉजिटिव मिले, 148 डिस्चार्ज..

प्रदेश में अब संक्रमित मरीज 1864 तो वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 756 जा पहुंची है।
हमरNews:

COVID-19, 18 Jun 2020

प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 1,800 का आंकड़ा पार कर गई। बुधवार को जारी रिपोर्ट में 80 नए मरीजों की पहचान हुई है। इनमें अकेले रायपुर के 25 मरीज हैं, जो एक दिन में रायपुर में सर्वाधिक पॉजिटिव मरीजों की संख्या है।


रायपुर में संक्रमित मरीजों में तीन डॉक्टर और दो मेडिकल स्टाफ शामिल है। इन आंकड़ों ने पूरे स्वास्थ्य महकमे की नींद उड़ाकर रख दी है, क्योंकि अब कोरोना शहर, खासकर राजधानी रायपुर में अपनी जड़े मजबूत कर रहा है।

हालांकि राहत बस इतनी थी कि 148 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए।

रिपोर्ट के मुताबिक बीते दिनों कोविड19 हॉस्पिटल माना में सेवारत पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की पीजी डॉक्टर संक्रमित पाई गई थी। इस डॉक्टर के संपर्क में आए 70 से अधिक लोगों के कोरोना सैंपल लेकर जांच करवाई गई थी। जिनमें से तीन साथी डॉक्टर में वायरस की पुष्टि हुई है। सीएमएचओ रायपुर डॉ. मीरा बघेल ने इसकी पुष्टि की है।


प्रदेश में अब संक्रमित मरीज 1864 तो वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 756 जा पहुंची है।
हमरNews

No comments:

Post a Comment