ब्रेकिंग न्यूज: बिलाईगढ़ के सरसींवा मनपसार के तालाब में मिली बुजुर्ग महिला की तैरती लाश
हमरNews: बलौदाबाजार जिला बिलाईगढ़ के सरसींवा मनपसार में तालाब में एक महिला की लाश मिली है, ग्रामीणों की सूचना मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है।
मिली जानकारी के अनुसार सरसींवा थानांतर्गत ग्राम पंचायत मनपसार में गांव के नवा तालाब पर एक अज्ञात लाश ग्रामीणों ने तैरते देखा गया। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने कोटवार को दिया वही कोटवार ने ग्राम के सरपंच उपसरपंच को सूचना दिया तभी घटना की सूचना थाने में जाकर दी गयी। वही घटना की खबर गांव में आग तरह फैल गयी इधर घटना स्थल पर भीड़ जुटी हुई है।
पुलिस के पहुंचने के बाद लाश को बाहर निकला गया
कोटवार ने बताया कि महिला का नाम फिरतींन बाई सतनामी उम्र 55 या 60 वर्ष की उसका पति खिकराम खटकर कुछ साल पहले गुजर गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्डम के लिए भेज रही है।
हमरNews


No comments:
Post a Comment