COVID-19: कोरोना मुक्त(Coronavirus Free) होने पर देश में मनाया गया जश्न, राष्ट्रपति बोले- भगवान के आशीर्वाद से हुआ संभव
हमरNews: चीन के वुहान ( Wuhan China ) से फैले कोरोना वायरस ( Covid-19 Virus ) ने दुनिया के तमाम देशों में जबरदस्त कोहराम मचा रखा है। अब तक 73 लाख से ज्यादा लोग इस महामारी ( Coronavirus Cases ) की चपेट में आ चुके है। जबकि, 4 लाख से ज्यादा लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। सभी देश खुद को कोरोना मुक्त ( Coronavirus Free ) करने के लिए तमाम प्रयास कर रहे हैं।
यही वजह है कि अब कई देश इस महामारी से जंग जीत रहे हैं।
न्यूजीलैंड ( New zealand ) के बाद अब तंजानिया ( Tanzania ) को भी कोरोना मुक्त घोषित कर दिया गया है। तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन मागुफुली ( President John Magufuli ) ने इस बात का ऐलान किया है और कहा कि ये सब भगवान के आशीर्वाद से ही संभव हो सका है।भगवान ने हमारे देश से कोरोना को खत्म कर दिया है। कोरोना मुक्त होने की घोषणा के साथ ही देशभर में जश्न मनाया गया।
डॉक्टरों का किया धन्यवाद राष्ट्रपति जॉन मागुफुली ने इस दौरान कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में स्वास्थ्य अधिकारियों, फ्रंट लाइन हेल्थ केयर वर्कर्स और जनता ने भरपूर साथ दिया। देश के कोरोना मुक्त होने का श्रेय इन सबको जाता हैं।भगवान से प्रार्थना कीजिए तंजानिया के राष्ट्रपति मागुफुली शुरु से ही कोरोना को लेकर चिंतित नहीं थे। लेकिन, वह देश के नागरिकों को हिम्मत बंधाते रहें। वह कहते थे कोरोना वायरस से मुक्त होने के लिए भगवान से प्रार्थना कीजिए।
कोरोना मुक्त होते ही खुला देश कोरोना वायरस मुक्त होने की घोषणा के साथ ही देश को खोल दिया गया।
देश में यूनिवर्सिटीज, हाई स्कूल और इंटरनेशनल ट्रैवल को फिर से शुरू कर दिया गया हैं। हालांकि प्राइमरी और सेकेंडरी स्कूलों को अभी भी बंद रखा जा रहा है।
हमरNews



No comments:
Post a Comment