News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Saturday, July 25, 2020

खुशखबरी: 1अगस्त से खुल सकते हैं देशभर के सिनेमा हॉल, जानिए कैसे होगा मूवी देखने का नया तरीका

खुशखबरी: 1 अगस्त से खुल सकते हैं देशभर के सिनेमा हॉल, जानिए कैसे होगा मूवी देखने का नया तरीका


हमरNews: पूरा देश कोरोना वायरस महामारी से लड़ रहा है, हर किसी की कोशिश है कि संक्रमण से बचकर जिंदगी को पटरी पर लाने की कोशिश की जाए। इस बीच, कई लोगों के मन में सवाल हैं कि सिनेमा हॉल कब खुलेंगे? कब वे पहले की तरह बड़े पर्दे पर फिल्में देख पाएंगे? अच्छी बात यह है कि देशभर में सिनेमा हाल अगले महीने खुलने की उम्मीद जगी है।


सूचना तथा प्रसारण मंत्रालय ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से कहा है कि 1 अगस्त से सिनेमा हॉल खोलन की अनुमति दी जाए। यदि 1 अगस्त से संभव न तो 31 अगस्त से पहले यह अनुमति दी जाए।

अनलॉक 1.0 के बाद नहीं खोले गए सिनेमा हाल


अनलॉक 1.0 लागू करते समय कहा गया कि अभी सिनेमा हॉल खोलना खतरे से खाली नहीं है। सरकार का मानना था कि यदि सिनेमा हॉल खोले गए तो भीड़ जमा होगी और इससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ेगा। वहीं जुलाई के शुरू से खबरें आने लगी हैं कि निश्चित गाइडलाइन लागू करते हुए सिनेमा हॉल खोलने की अनुमति दी जा सकती है।गाइडलाइन क्या होगी, इस पर मंथन जारी है।


यह हो सकता है Cinema halls Seating Arrangement


सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव अमित खरे के अनुसार, उन्होंने सोशल डिस्टेंगिंस की दूरी के नियम का पालन सुनिश्चित करने की अनुशंसा की है। इस बारे में सरकार और सीआईई मीडिया कमेटी की बंद कमरे में बैठक हो चुकी है। हालांकि सिनेमा मालिक बहुत ज्यादा खुश नहीं है। सिनेमा मालिकों का कहना है कि 25 फीसदी दर्शकों के साथ सिनेमा हॉल खोलने सही नहीं है। यह तो सिनेमा हॉल पूरी तरह से बंद रखने से भी बुरी स्थिति है।


सिनेमा हॉल में सीटिंग अरेंजमेंट यानी बैठक व्यवस्था को लेकर कहा जा रहा है कि एक सीट छोड़कर दर्शकों को बैठने की अनुमति दी जाए। साथ ही पहली पंक्ति में जिस सीट पर दर्शक बैठे हैं, पीछे वाली पंक्ति में उससे पीछे वाली सीट खाली रखी जाए। 
हमरNews

No comments:

Post a Comment