News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Sunday, July 26, 2020

बड़ी खबर: क्या स्कूल को Lockdown 3.0 में फिर से शुरू करने की मिलेगी इजाजत? आइये जानते हैं..

बड़ी खबर: क्या स्कूल को Lockdown 3.0 में फिर से शुरू करने की मिलेगी इजाजत? आइये जानते हैं..


हमरNews: पिछले दो महीने के दौरान सरकार ने अनलॉक-1 और अनलॉक-2 में भारी छूट दी है, पहले की तरह कई काम फिर से शुरू हो चुके हैं। अब अगस्त महीने से अनलॉक-3 (Unlock-3) की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, ऐसे में सवाल उठता है कि क्या अगले महीने से स्कूल और मेट्रो ट्रेन को चलाने की इजाजत दी जाएगी?


नहीं खुलेंगे स्कूल-कॉलेज!


अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, सरकार स्कूलों को फिर से खोलने पर विचार कर रही थी, लेकिन आखिरी मौके पर केंद्र सरकार ने मन बदल लिया अखबार ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि स्कूल और कॉलेज को फिलहाल खोलने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इसके अलावा ये भी कहा जा रहा है कि मेट्रो भी फिलहाल नहीं चलेगी, इसके साथ ही जिम और स्विमिंग पूल इस्तेमाल करने की इजाजत भी नहीं दी जाएगी।


पेरेंट्स स्कूल खोलने के पक्ष में नहीं


देश भर के सारे स्कूल मार्च से ही बंद हैं इस हफ्ते मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने स्कूलों को फिर से खोलने को लेकर राज्यों के साथ चर्चा की ये बैठक स्कूली शिक्षा की सचिव अनीता करवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में, राज्य शिक्षा सचिवों ने छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा, स्कूलों में स्वच्छता उपायों और ऑनलाइन और डिजिटल शिक्षा के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।


शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने जून में कहा था कि स्कूल खोलने को लेकर बच्चों के पेरेंट्स से सलाह ली जाएगी और इसी आधार पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय को रिपोर्ट दी जाएगी, अखबार के मुताबिक, अब मंत्रालय ने मीटिंग के दौरान कहा है कि बच्चों के मां-बाप कोरोना को लेकर चिंतित हैं और वो नहीं चाहते हैं कि फिलहाल स्कूल खुले।
हमरNews

No comments:

Post a Comment