News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Tuesday, July 21, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: 10वीं कक्षा की छात्रा ने छत से कूदकर दी जान, वजह बेहद चौंकाने वाली है देखें.

ब्रेकिंग न्यूज़: 10वीं कक्षा की छात्रा ने छत से कूदकर दी जान, वजह बेहद चौंकाने वाली है देखें..


हमरNews: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक खौफनाक मामला सामने आया है यहां एक 10वीं कक्षा की छात्रा ने छत से कूदकर अपनी जान दे दी, छात्रा की आत्महत्या के पीछे जो वजह बताई जा रही है वो बेहद चौंकाने वाली है।


आरोप है कि 10वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा मनचलों से परेशान थी काशीराम कॉलोनी में रहने वाली छात्रा को आए दिन कुछ मनचले परेशान किया करते थे। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले छात्रा के परिजनों और मनचलों के बीच कहासुनी हो गई थी. मनचलों ने छात्रा के परिजनों से मारपीट की थी. इस घटना से छात्रा बेहत आहत थी।


परिजनों के अनुसार, परेशान छात्रा ने मंगलवार को छत से छलांग लगा दी घायल अवस्था में स्थानीय लोग इलाज के लिए उसे ट्रामा सेंटर ले गए. हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. छात्रा की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है, फिलहाल मामले की जांच जारी है।
हमरNews

No comments:

Post a Comment