News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Tuesday, July 21, 2020

बड़ी खबर: भारत ने फिर दिया चीन को झटका, रद्द किए कई बड़े आर्डर

बड़ी खबर: भारत ने फिर दिया चीन को झटका, रद्द किए कई बड़े आर्डर


हमरNews: भारत की इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट (Electrical Equipment) और इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री ने चीनी कंपनियों के ऑर्डर को बड़े लेवल पर कैंसिल करना शुरू कर दिया है। अब इन ऑर्डर के लिए नए ठिकानों की तलाश शुरू कर दी है। ये कंपनियां मुख्य रूप से पावर डिस्ट्रिब्यूशन और ट्रांसमिशन गियर के ऑर्डर कैंसिल कर रही हैं और दूसरे देशों से अधिक कीमत होने के बावजूद ये सारे सामान मंगा रही हैं।


इसकी शुरुआत मई से हुई है जब से पीएम मोदी ने वोकल फॉर लोकल का आह्वान किया है। इस महीने पावर गियर के आयात पर लगे तमाम प्रतिबंधों के चलते इस मुहिम को और बल मिला है, लेकिन इंडस्ट्री ये भी सुनिश्चित करना चाहती है कि इसकी वजह से सप्लाई ना रुके।

IEEMA के प्रेसिडेंट RK चुघ ने कहा कि अब तक इंडस्ट्री में कच्चा माल, असेंबली का सामान और काफी सारी बना बनाया सामान भी चीन से ही मंगाया जाता था। IEEMA के डायरेक्टर जनरल सुनील मिश्रा ने कहा कि इंडस्ट्री अब विकल्प की तलाश कर रही है, ताकि चीन से सामान की सप्लाई को रोका जा सके।

RK चुघ ने आगे कहा- 

जब तक हम पूरी तरह से आत्मनिर्भर नहीं हो जाते, तब तक इन सामान के लिए भरोसेमंद और दोस्ताना रवैये वाले देशों जैसे जापान, ताइवान, कोरिया और जर्मनी की ओर शिफ्ट हुआ जा सकता है। सॉफ्टवेयर का आयात यूरोप से किया जा सकता है और तमाम कच्चे माल के लिए रूस, चेक रिपब्लिक या पोलैंड का रुख किया जा सकता है। हमारे सदस्यों ने मांग के लिए अन्य देशों का रुख करना भी शुरू कर दिया है।
हमरNews

No comments:

Post a Comment