बड़ी खबर: कोरोना से बचने को कड़कनाथ मुर्गे की बढ़ी मांग, खरीदने के लिए ढ़ाई महीने तक की वेटिंग
हमरNews: कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है वैज्ञानिक लगातार इसका इलाज ढ़ूढ़ंने में लगे हुए हैं। इसके बावजूद अभी कामयाबी हासिल नहीं हो पाई है। ऐसे में खुद का बचाव ही एकमात्र जरिया बचा हुआ है। इसलिए इस वक्त इम्युनिटी (Boost Immunity) को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। इसी सिलसिले में कड़कनाथ (Kadaknath Chicken) प्रजाति के मुर्गे की डिमांड काफी बढ़ गई है।
लोगों का मानना है कि इस खास किस्म के मुर्गे को खाने से रोगप्रतिरोधक क्षमता बेहतर बनाई जा सकती है।
मध्य प्रदेश के झाबुआ में पाए जाने वाले कड़कनाथ मुर्गे बिल्कुल काले रंग के होते हैं। यहां तक की इनके अंडे से लेकर खून तक सबकुछ काला होता है। इसमें कई पौष्टिक तत्व होते हैं जो शरीर को मजबूत बनाते हैं। इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स कई बीमारियों से बचाव में भी मदद करते हैं। इसलिए मार्केट में इसकी मांग बढ़ गई है।
बताया जाता है कि अनलॉक के बाद से एक माह में करीब आठ हजार चूजे और 1200 से 1300 कड़कनाथ मुर्गे-मुर्गियों की बिक्री हो चुकी है। चूंकि इस प्रजाति के मुर्गे बहुत कम पाए जाते हैं इसलिए नए चूजे खरीदने के लिए इस पर ढाई महीने की वेटिंग तक हो गई है। इसके बावजूद डिमांड में कमी नहीं आई है। लोग किसी भी कीमत में इसे खरीदना चाहते हैं।
कड़कनाथ मुर्गों की बढ़ती मांग को देखते हुए इनके रेट भी काफी बढ़ गए हैं। बताया जाता है कि एक चूजा 80 और मुर्गा 800 रुपए में मिल रहा है। कई जगह इनके रेट इनसे भी ज्यादा है। मुर्गी पालन का व्यवसाय करने वालों के मुताबिक उनके पास गुजरात और मध्य प्रदेश से ज्यादा ग्राहक आ रहे हैं।
वे उनसे आनलाइन भी संपर्क कर रहे हैं। मगर सीमित संख्या होने के चलते कई कस्टमर्स को खाली हाथ भी लौटना पड़ रहा है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक कड़कनाथ में आयरन और कैल्शियम सहित कई तत्व हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं।
हमरNews


No comments:
Post a Comment