लॉकडाउन: ड्रोन और CC टीवी कैमरों से निगरानी, सड़क पर पुलिसकर्मियों का पहरा
हमरNews: लॉकडाउन में बुधवार से राजधानी की सड़कों पर 1500 पुलिसकर्मियों का पहरा रहेगा। शहर के मोहल्लों में निगरानी करने और लॉकडाउन के नियमों को तोडऩे वाले लोगों पर बाइक पेट्रोलिंग के माध्यम से कार्रवाई की जाएगी। ड्रोन और शहर में लगे कैमरों के माध्यम से लोगों पर नजर रखी जाएगी। लोगों को मेडिकल इमरजेंसी और दूसरे राज्यों के यात्रियों को टिकट दिखाने पर राहत मिलेगी। दूसरे राज्यों से आने वाले यात्री पुलिस अधिकारियों की मदद लेकर निजी गाड़ी से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सकेंगे।
शहर में 40 स्थानों पर नाकाबंदी
बेवजह बाहर घूम रहे लोगों पर कार्रवाई करने के लिए शहर में 40 नाकाबंदी प्वांइट बनाए गए है। बेवजह घूमने पर सीधे एफआईआर की जाएगी। पुलिसकर्मियों-मेडिकल स्टाफ से बदसलूकी करने वालों पर भी इस लॉकडाउन में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
निगरानी के लिए ड्रोन- 12 मॉनीटरिंग- दक्ष कंट्रोल रूम
लॉकडाउन में बेवजह घर से बाहर निकलने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। शहर में पुलिसकर्मियों का पहरा रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी और टिकट दिखाने पर बाहर से आए लोगों को आने-जाने की छूट मिल सकेगी।
हमरNews


No comments:
Post a Comment