News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Wednesday, July 22, 2020

भीम आर्मी के 5वे स्थापना दिवस: पर जांजगीर-चांपा जिले के भीम आर्मी टीम, रतन दिनकर जी को न्याय दिलाने तहसील ऑफिस पहुंचे Video देखें

भीम आर्मी के 5वे स्थापना दिवस: पर जांजगीर-चांपा जिले के भीम आर्मी टीम, रतन दिनकर जी को न्याय दिलाने तहसील ऑफिस पहुंचे Video देखें


हमरNews: 21 जुलाई भीम आर्मी के पांचवे स्थापना दिवस पर जांजगीर-चांपा जिले के विधानसभा पामगढ़ के ग्राम खपरी में श्याम रतन दिनकर जी को न्याय दिलाने के लिए तहसील ऑफिस पहुंचे जो कि संक्षिप्त मामला दिनकर जी के घर को बिना किसी सरकारी नोटिस के शासकीय भूमि पर निहित घर एवं बाड़ी को क्षति पहुंचाने और घर को आगजनी  कर कर  जातिसूचक गाली गलौज करने शोषण करने के संबंध में था।


गौठान निर्माण का हवाला देकर सरपंच द्वारा जाति द्वेष के भावना से दिनकर जी के घर को तोड़ा गया था जिसकी लीगल नोटिस किसी भी तरीके से तहसीलदार द्वारा जनपद CEO द्वारा आदेशित नहीं की गई थी, लेकिन अपने जातिगत दुश्मनी के कारण दिनकर जी के घर को तोड़ दिया गया साथ ही गाली गलौज किया गया
और जब वीडियो बनाया जा रहा था तो बेटे को मारने के लिए दौड़ाया गया क्योंकि मामला वहां के गांव में 90% आबादी ओबीसी और जनरल वर्ग का है और मात्र 6 से 7 घर अनुसूचित जाति वर्ग का है।

इस पर दबाव पूर्वक उन्हें शोषण करने की कोशिश की जा रही थी जब वह थाने में शिकायत दर्ज करने के लिए प्रयासरत में थे उनके घर के बाहर लोगों को मौजूद करके डराने धमकाने की कोशिश की जा रही थी मामला संज्ञान में आते ही
भीम आर्मी को सूचित किया गया तत्पश्चात पीड़ित से बात करके तहसीलदार महोदय से जानकारी लेने पहुंचे कि यदि गठान का कार्य प्रारंभ होना है तो कितने क्षेत्रों में गठान निर्माण का कार्य होगा और यदि नहीं शुरू हुआ है तो सिर्फ एक घर के ही लोगों को घर से बेघर क्यों किया गया और उनके साथ अभद्र विहार क्यों किया जा रहा है।

संपूर्ण मामले की जांच के बाद जनपद सीईओ तहसीलदार महोदय को अवगत कराते हुए थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई 2 दिनों के अंदर में कार्यवाही ना होने की स्थिति में मूलमुला थाने का घेराव किया जाएगा क्योंकि मामला मूलमुला थाना के अंतर्गत आता है।

हमारे बहुजन समाज के लोगों पर दिन-ब-दिन अज्ञानता के कारण हमारे ही लोग जातिगत भेदभाव कर रहे हैं यह शासन प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह लोगों को हिदायत दे समझाइश दे और आपस में मिलकर रहने के लिए प्रेरित करें लेकिन अभी तक कोई भी कार्यवाही न्याय पीड़ित के साथ नहीं हुआ था
मौके पर उपस्थित होकर हमने 2 दिन का अल्टीमेटम पुलिस प्रशासन को दिया है यदि जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं की जाती और sc-st थाना के अंतर्गत कारवाही दर्ज नहीं की जाती साथ थाने में मारपीट और जो जरूरी सामान उनके घर से लेकर सरपंच प्रतिनिधि लेकर गए है।

तत्काल कार्यवाही नहीं होती थाना का घेराव किया जाएगा प्रशासन में बैठे लोग अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं पुलिस प्रशासन जनता को सेवा के लिए है और उनमें शांति बनाए रखने के लिए है लेकिन ऐसा कहीं भी स्पष्ट नहीं होता कि जनता को सेवा दे रही है।


यह समाज एक मजबूत संगठन से जुड़ी है और बीमार भी अपने समाज को न्याय दिलाने के लिए हर संविधानिक कोशिश जारी रखेगा आप सभी भीम आर्मी के प्रति अपनी संवेदना और विश्वास बनाए रखें।
हमरNews

No comments:

Post a Comment