News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Saturday, July 25, 2020

बड़ी खबर: अब बदलने वाला है टू-व्हीलर पर बैठने का तरीका, सरकार का नया आदेश हुआ जारी देखें कौन कौन सा..

बड़ी खबर: अब बदलने वाला है टू-व्हीलर पर बैठने का तरीका, सरकार का नया आदेश हुआ जारी देखें कौन कौन सा..


हमरNews: केंद्र सरकार ने रोड सेफ्टी के लिए कई नियम बदले हैं, तो वहीं कुछ नियम बनाए भी हैं, हाल ही में मंत्रालय की नई गाइडलाइन बाइक की सवारी करने वाले लोगों के लिए आई है।


आइए आपको बताते इन गाइडलाइंस के बारे में सब कुछ..


मंत्रालय की गाइडलाइन के मुताबिक बाइक के दोनों ओर ड्राइवर की सीट के पीछे हैंड होल्ड होंगे, इसका मकसद पीछे बैठने वाले लोगों की सेफ्टी करना है। अभी तक अधिकतर बाइक में ये सुविधा नहीं थी, इसके साथ ही बाइक के पीछे बैठने वाले कि लिए दोनों तरफ पायदान अनिवार्य कर दिया गया है।




  • इसके अलावा बाइक के पिछले पहिए के बायें हिस्से का कम से कम आधा हिस्सा सुरक्षित तरीके से कवर होगा ताकि पीछे बैठने वालों के कपड़े पिछले पहिए में नहीं उलझें।

  • इसके साथ ही मंत्रालय ने बाइक में हल्का कंटेनर लगाने के लिए भी दिशानिर्देश जारी किए हैं, इस कंटेनर की लंबाई 550 मिमी, चौड़ाई 510 मिली और ऊंचाई 500 मिमी से अधिक नहीं होगा।

  • अगर कंटेनर को पिछली सवारी के स्थान पर लगाया जाता है तो सिर्फ ड्राइवर को ही मंजूरी होगी. मतलब कोई दूसरा व्यक्ति उस बाइक पर बैठ नहीं सकेगा, सरकार समय-समय पर इन नियमों में बदलाव होती रहेगी।



हाल ही में सरकार ने टायर को लेकर भी नई गाइडलाइन जारी की है,


 इसके तहत अधिकतम 3.5 टन वजन तक के वाहनों के लिए टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम का सुझाव दिया गया है,
इस सिस्टम में सेंसर के जरिए ड्राइवर को ये जानकारी मिल जाती है कि गाड़ी के टायर में हवा की स्थिति क्या है।


इसके साथ ही मंत्रालय ने टायर मरम्मत किट की भी अनुशंसा की है. इसके लागू होने के बाद गाड़ी में एक्स्ट्रा टायर की जरूरत नहीं होगी।
हमरNews

No comments:

Post a Comment