News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Saturday, July 25, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: बिना अनुमति गांव में प्रवेश करने पर उतार दिया जाएगा मौत के घाट, देखें क्या है मामला

ब्रेकिंग न्यूज़: बिना अनुमति गांव में प्रवेश करने पर उतार दिया जाएगा मौत के घाट, देखें क्या है मामला


हमरNews: छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से दर्जनों नए मामले सामने आ रहे हैं। नक्सल प्रभावित गांव के ग्रामीण कोरोना से डरे हुए हैं, संक्रमण से बचने के लिए कहीं गांव में बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है,तो किसी गांव में प्रवेश द्वार पर नाका लगा दिया गया है।

लेकिन इसी बीच वनांचल के बीजापुर इलाके से ग्रामीणों का अनोखा फरमान आया है, जहां ग्रामीणों ने गांव में घुसने पर जान से मारने की धमकी दी है। ग्रामीणों ने गांव के बाहर तख्ती लगा दी है।

मामला बीजापुर जिले के माड ऐरिया, नेशनल पार्क और पामेड थाना क्षेत्र के सुदूर अंचल के गांव का है। जहां नक्सलियों द्वारा बिना अनुमति प्रवेष निषेध के बोर्ड देखने को मिलता ही है, लेकिन अब कोरोना काल के दौरान वनांचल के ग्रामीण भी अब यही हथकण्डा अपनाते हुए जान से मारने की धमकी तक लिख रहे हैं।


दरअसल तीन दिन पूर्व गोंगला पंचायत की एक गर्भवती महिला कोरोना पॉजिटिव निकली जो गंगालूर राहत शिविर में रह रही थी। अब गोंगला के ग्रामीण अपने गांव में दूसरे व्यक्तियों पर प्रवेश का विरोध करते हुए पेड़ पर कारोना वायरस के कारण किसी भी बाहरी व्यक्ति के आने पर मार कर फेंक देने की बात लिख डाली।

हमरNews

No comments:

Post a Comment