News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Sunday, July 5, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार Lockdown में प्राइवेट हेलीकॉप्टर से नासिक गए, महाराष्ट्र के मंत्री ने दिए जांच के आदेश

ब्रेकिंग न्यूज़: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार Lockdown में प्राइवेट हेलीकॉप्टर से नासिक गए, महाराष्ट्र के मंत्री ने दिए जांच के आदेश


हमरNews:

बॉलीवुड, 05 July 2020

लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Bollywood Akshay Kumar) की नासिक के लिए की गई प्राइवेट हेलीकॉप्टर यात्रा ने विवाद खड़ा कर दिया है, महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल (Chhagan Bhujbal) ने शनिवार को कहा कि वो अक्षय की हवाई यात्रा और उनके नासिक के एक रिसॉर्ट में रुकने के लिए मिली विशेष अनुमति की जांच के आदेश देंगे, छगन भुजवल ने कहा कि अक्षय को VIP सुविधा किसकी इजाजत पर मिली महाराष्ट्र सरकार इसकी जांच करेगी।


दरअसल अक्षय ने नासिक के त्रयम्बकेश्वर में अजनेरी गांव का दौरा किया था उनका हेलीकॉप्टर इसी गांव में लैंड हुआ था, इस पर विवाद खड़ा हो गया है छगन भुजवल का कहना है की वो अक्षय को दी गई सिक्योरिटी पर भी जांच बिठाएंगे।



  • हालांकि स्पोक्सपर्सन ने इस पर तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की लेकिन सूत्रों ने कहा कि वह एक डॉक्टर को देखने के लिए विशेष अनुमति के साथ नासिक से उड़ान भरी थी.



खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री (Food and Civil Supplies Minister) भुजबल ने रिपोर्टर्स से कहा, 

“मैंने आज अखबारों में उनकी नासिक यात्रा के बारे में पढ़ा. मुझे नहीं पता कि वह कब आए और चले गए. मुझे जांच करनी होगी. मुझे शिकायतें मिली हैं कि कोरोना वायरस प्रकोप के बीच कैसे उन्हें एक रिसॉर्ट में रहने की अनुमति दी जा सकती है. हम पुलिस को इस पर गौर करने के लिए कहेंगे. मुझे कोई आइडिया नहीं है कि उन्हें किसने अनुमति दी और क्यों दी. यदि कुछ गलत हुआ है तो अधिकारियों से पूछताछ की जाएगी"


सूत्रों ने कहा कि वह डॉक्टर को दिखाने के लिए विशेष अनुमति लेकर उड़ान के जरिये नासिक गए थे, मंत्री ने बताया कि उन्हें अभिनेता के आने की जानकारी शनिवार को एक अखबार में प्रकाशित समाचार से मिली। उन्हें नहीं पता है कि अक्षय वहां कब आए और कब गए।


मंत्री ने कहा कि वह इस बारे में जांच कराएंगे और देखेंगे कि वह कहां रुके थे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई शिकायते प्राप्त हुईं हैं, जिन्होंने पूछा है कि कोरोना वायरस महामारी के बीच अभिनेता को रुकने की इजाजत किसने दी।


हमरNews

No comments:

Post a Comment