News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Sunday, July 5, 2020

बड़ी खबर: पाकिस्तान ने PUBG पर लगाया प्रतिबंध, स्वास्थ्य के लिए बताया हानिकारक

बड़ी खबर: पाकिस्तान ने PUBG पर लगाया प्रतिबंध, स्वास्थ्य के लिए बताया हानिकारक

मल्टीप्लेयर गेम दुनिया भर के खिलाड़ियों को एक-दूसरे के खिलाफ या टीमों में प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति देता है। 
हमरNews:

देश-विदेश, 05 July 2020

पाकिस्तान ने बुधवार को लोकप्रिय ऑनलाइन बैटल गेम प्लेयर अननोन बैटलग्राउंड (Player Unknowns Battle grounds) पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिसे PUBG के नाम से भी जाना जाता है। देश की टेलिकम्युनिकेशन अथॉरिटी पीटीए ने पब्जी गेम को खिलाड़ियों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक करार दिया गया है।


पाकिस्तान टेलिकम्युनिकेशन अथॉरिटी ने ट्विटर पोस्ट में कहा, पीटीए को PUBG के खिलाफ कई शिकायतें मिली हैं। जिसमें कहा गया है कि यह गेम नशे की लत, समय की बर्बादी और बच्चों के शारीरिक और मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव डालता है


अथॉरिटी ने बताया कि गेम को लेकर कई लोगों द्वारा शिकायत की गई थी, जिके बाद यह फासला लिया गया है। पीटीए ने कहा कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में आत्महत्या के मामलों के लिए PUBG को जिम्मेदार ठहराया गया है। पीटीए ने एक बयान में कहा कि लाहौर उच्च न्यायालय ने भी पीटीए को निर्देश दिया है कि वह इस मामले पर गौर करे और शिकायतकर्ताओं की सुनवाई के बाद फैसला करे, इस संबंध में 9 जुलाई 2020 को सुनवाई की जाएगी।


PUBG गेम में अपने मिशन को पूरा नहीं कर पाने को लेकर 24 जून को एक 16 वर्षीय लड़के ने हंजरवाल इलाके में अपने घर के छत के पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने इस बात की पुष्टि की थी कि मोहम्मद जकारिया नाम के लड़के ने ऑनलाइन गेम खेलते समय अपने मिशन को पूरा नहीं कर पाने के बाद यह कदम उठाया था।

2017 में दक्षिण कोरियाई कंपनी द्वारा विकसित पब्जी एक सरवाइवल गेम है, जिसमें खिलाड़ियों को दूसरों के खिलाफ युद्ध करने के लिए एक द्वीप पर छोड़ दिया जाता है।


इस दौरान खिलाड़ी गेम में एक-दूसरे पर हमला करते हैं और जितने अधिक खिलाड़ियों को आप मारते हैं, आपके जितने की संभावना उतनी अधिक रहती है। दुनिया भर में अब तक 3.42 करोड़ डाउनलोड किया जा चुका है।
हमरNews

No comments:

Post a Comment