ब्रेकिंग न्यूज़: आज से चलेंगी यात्री बसें, प्रथम शरण में 1000 बसों को किया जाएगा शुरू
हमरNews:
छत्तीसगढ़, 05 July 2020
छत्तीसगढ़ राज्य में 5 जुलाई से अंतरजिला यात्री बसों का संचालन शुरू होगा, प्रथम चरण में करीब 1000 बसों को शुरू किया जाएगा। इसके बाद यात्रियों की संख्या को देखते हुए इसे बढ़ाया जाएगा।राज्य सरकार के आदेश के बाद सभी ऑपरेटर द्वारा बसों का संचालन शुरू नहीं करने पर शुक्रवार को सिविल लाइन स्थित ने सर्किट हाउस में बैठक का आयोजन किया गया था। इस दौरान परिवहन आयुक्त कमलप्रीत सिंह के साथ हुई चर्चा के बाद छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ और बस यूनियन के पदाधिकारियों ने यात्री बसों के हितों को देखते हुए बसों का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। महासंघ के अध्यक्ष प्रकाश देशलहरा ने बताया कि उन्होंने किराया बढ़ाने या वैट कम करने, स्लीपर में एक सीट का टैक्स लेने, असंचलित बसों का नहीं लेने समेत अन्य मांग रखी थी।
इतनी बसें प्रदेश में करीब 12000 छोटी -बड़ी यात्री बसें हैं। इसमें से करीब 90 प्रतिशत बसों का संचालन अंतर जिला परिवहन सेवा के रूप में किया जाता है। वहीं करीब 500 बसों का संचालन अंतरराज्यीय मार्गों पर किया जाता है। अब अंतरराज्यीय बसों के शुरू करने की कवायद शुरू हो गई है।
इस दौरान परिवहन आयुक्त द्वारा किराया बढ़ाने का प्रस्ताव राज्य के पास भेजने और संचालित बसों के टैक्स नहीं लेने और अन्य मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है। राज्य सरकार द्वारा बसों का अप्रैल-मई और जून का मासिक टैक्स माफ कर दिया गया है। साथ ही असंचालित बसों पर टैक्स नहीं लेने के आदेश जारी किए गए हैं। परिवहन आयुक्त के साथ हुई बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश देशलहरा संरक्षक प्रमोद दुबे, विधि सलाहकार आदि सहित जिले के बस मालिक उपस्थित थे।
जिला मुख्यालय से शुरुआत प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों से निर्धारित परमिट के अनुसार विभिन्न मांगों पर बसों का संचालन शुरू होगा। सभी बसों को स्थानीय बस स्टैंड से सुबह 7 बजे से लेकर रात तक विभिन्न मार्गो रवाना किया जाएगा।
बस यूनियन के पदाधिकारी अनवर अली ने बताया कि जगदलपुर, सरगुजा और अन्य स्थानों के लिए बसों की टाइमिंग निर्धारित कर संचालन किया जाएगा। इससे बस रातकालीन भी होगी। यात्रियों की सुरक्षा के लिए निर्धारित गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी को नियमित किया जाएगा साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया।
हमरNews


No comments:
Post a Comment