ब्रेकिंग न्यूज़: महंगे Petrol-Diesel से जनता को मिली राहत, चेक करें अपने शहर का रेट
हमरNews:
देश, 05 July 2020
- पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में आज भी आम जनता को राहत मिली है. देश की राजधानी समेत सभी महानगरों में पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर बने हुए हैं, 7 जून 2020 से लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हो रहा था पिछले 3 दिनों से जनता को इस महंगाई से राहत मिली है. आइए आपको बताते हैं महानगरों में एक लीटर पेट्रोल-डीजल के लिए आपको कितने रुपए खर्च करने होंगे-
IOCL से मिली जानकारी
IOCL की वेबसाइट के मुताबिक,
- देश की राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 80.43 रुपए,
- मुंबई में 87.19 रुपए,
- चेन्नई में 83.63 रुपए और कोलकाता में 82.10 रुपए प्रति लीटर है. वहीं,
- डीजल का भाव दिल्ली में 80.53 रुपए,
- मुंबई में 78.83 रुपए, चेन्नई में 77.72 रुपए और कोलकाता में 75.64 रुपए प्रति लीटर है।
11.14 रुपए महंगा हुआ डीजल
पिछले 23 दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में डीजल के दाम में 11.14 रुपए प्रति लीटर इजाफा हुआ है जबकि पेट्रोल की कीमत 9.17 रुपए लीटर बढ़ गई है।
शहर का नाम पेट्रोल/रुपए लीटर डीजलरुपए लीटर
दिल्ली। 80.43 80.53
मुंबई 87.19 78.83
चेन्नई 83.63 77.72
कोलकाता 82.10 75.64
इस तरह चेक कर सकतें हैं आज का रेट्स
पेट्रोल-डीजल का हर दिन का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।
हर दिन 6 बजे तय होते हैं रेट्स
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं, पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
हमरNews


No comments:
Post a Comment