News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Saturday, July 4, 2020

बड़ी खबर: गाज गिरने की सूचना मिलेगी 45 मिनट पहले, लोकेशन की भी मिलेगी जानकारी…इस एप्प को करें डाउनलोड

बड़ी खबर: गाज गिरने की सूचना मिलेगी 45 मिनट पहले, लोकेशन की भी मिलेगी जानकारी…इस एप्प को करें डाउनलोड


हमरNews:

देश, 04 July 2020

केंद्र सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने एक खास तरह का मोबाइल फोन एप्प बनाया है। इस एप्प की मदद से बिजली गिरने के 30 से 40 मिनट पहले ही इसकी चेतावनी मोबाइल फोन उपयोगकर्ता को प्राप्त हो जाएगी। इस एप्प का नाम ‘दामिनी’  ¼Damini ) है, जो हमे बिजली गिरने के पहले चेतावनी देता है एवं साथ ही साथ इससे बचाव की भी जानकारी देता है। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मैट्रोलोजी), पुणे ने इसे विकसित किया है एवं यह गूगल प्ले स्टोर पर निशुल्क उपलब्ध है।


जिला कृषि मौसम इकाई के कृषि मौसम वैज्ञानिक उत्तम दीवान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस एप्प को एंड्राइड फोन उपयोगकर्ता आसानी से गूगल प्ले स्टोर से बिल्कुल मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें रजिस्टर करने के बाद लोकेशन डालने पर यह एप्प उस स्थान में बिजली गिरने की आशंका होने पर उपयोगकर्ता को तुरंत इसकी सूचना दे देता है।


इसे हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं मे संचालित किया जा सकता है। 


इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मैट्रोलोजी, पुणे से प्राप्त जानकारी के अनुसार दुनिया भर में प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली मौतों में सबसे ज्यादा मौतें गाज गिरने से होती हैं। भारत में बिजली गिरने से हर साल 2000 मौतें होती हैं। इसी बात को ध्यान में रख कर दुर्घटनाओं को कम करने यह एप्प विकसित किया गया है और इस एप्प से लोगों को बहुत मदद मिलेगी।
हमरNews

No comments:

Post a Comment