News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Saturday, July 4, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: राज्य सरकार 15 दिन के लिए बंद कर सकती है पूरा शहर, दिन भर रहेगा कर्फ्यू

ब्रेकिंग न्यूज़: राज्य सरकार 15 दिन के लिए बंद कर सकती है पूरा शहर, दिन भर रहेगा कर्फ्यू


हमरNews:

Lockdown Updated, 04 July 2020

तेलंगाना सरकार ( Telangana Govt ) ने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो कोरोना वायरस के तेजी से प्रसार ( coronavirus cases ) को रोकने के लिए बोली ग्रेटर हैदराबाद में कम से कम 15 दिनों के लिए लॉकडाउन ( coronavirus lockdown) को लागू करने का फैसला लेगी। सरकार ने रविवार को कहा कि वो जल्द ही तारीखों पर फैसला करेगी।


स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने कहा कि सरकार ने शहर को दो सप्ताह के लिए बंद करने की योजना को पहले ही पुख्ता कर लिया है, लेकिन रविवार की घोषणा लोगों को जल्द ही इसके सख्त ढंग से लागू होने पर तैयारी किए जाने को लेकर की गई थी।

शहर में हर दिन तकरीबन कोरोना वायरस के 1,000 नए मामले सामने आने पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ( Chief Minister K Chandrasekhar Rao ) ने रविवार को एक समीक्षा बैठक में इस योजना पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा, "अगर लॉकडाउन लगाया जाता है, तो इसे सख्ती से और पूरी तरह से लागू किया जाना चाहिए। आवश्यक चीजों की खरीदारी के लिए एक या दो घंटे की छूट के अलावा बाकी पूरे दिन का कर्फ्यू होना चाहिए। उड़ानें और ट्रेनें रोकनी पड़ेंगी। सरकार की ओर से सभी इंतजाम किए जाएं। इसलिए, हम सभी मुद्दों की जांच करेंगे और फैसला लेंगे।"


लॉकडाउन लागू ( coronavirus lockdown latest update ) किए जाने को लेकर अगले तीन से चार दिनों में फैसला लिए जाने की संभावना है। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री एटाला राजेंदर ने कहा कि कई चिकित्सा विशेषज्ञों ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए जीएचएमसी ( Greater Hyderabad Municipal Corporation ) में 15 दिनों के लॉकडाउन को एक और सुझाव दिया है।


स्वास्थ्य मंत्री राजेंदर ने मौजूदा हालात के बारे में बताते हुए कहा कि देश में अन्य जगहों की तरह तेलंगाना में भी कोरोना वायरस फैल रहा था। हालांकि, तेलंगाना में मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से कम थी। उन्होंने कहा कि पॉजिटिव मरीजों जरूरी इलाज दिया जा रहा है और सरकारी और निजी अस्पतालों और कॉलेजों में हजारों बिस्तर लगाए गए हैं।

हमरNews

No comments:

Post a Comment