News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Monday, July 6, 2020

बड़ी खबर: बेटी के नाम खोलें ये खाता, 21 साल की उम्र में Account में होंगे 64 लाख जानें कैसे..

बड़ी खबर: बेटी के नाम खोलें ये खाता, 21 साल की उम्र में Account में होंगे 64 लाख जानें कैसे..


हमरNews:

देश, 06 जुलाई 2020

आज के महंगाई के दौर में बेटियों का भविष्य वित्तीय रूप से सुरक्षित करना मां-बाप की सबसे बड़ी जिम्मेदारियों में से एक है. अपने साथ-साथ अपनी बेटी के भविष्य को भी वित्तीय रूप से सुरक्षित बनाना बेहद जरूरी है.
बेटी के भविष्य को संवारने के लिए सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना बड़े काम की है. सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश कर आप अपनी बेटी की उच्च शिक्षा और शादी के खर्चों को आसानी से पूरा कर सकते हैं. इस योजना में बेटी के 21 साल पूरे होने पर रिटर्न पाया जा सकता है. अगर आप बेटी की कम आयु में ही योजना में निवेश करना शुरू कर देते हैं, तो इस स्कीम में 15 सालों तक निवेश कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे बेटी के लिए जमा कर सकते हैं 64 लाख रुपए।


नए खाता खोलने के लिए सरकार ने दी बड़ी छूट


सरकार ने सुकन्या समृद्धि खाता खोलने के लिए पात्रता मानदंडों में कुछ छूट की घोषणा की है. पोस्ट ऑफिस के नए दिशानिर्देशों के मुताबिक, सुकन्या समृद्धि खाता 31 जुलाई, 2020 को या उससे पहले उन बेटियों के नाम से खोला जा सकता है, जिनकी उम्र 25 मार्च, 2020 से 30 जून, 2020 तक लॉकडाउन की अवधि के दौरान 10 वर्ष पूरी हो चुकी है. इस छूट से उन बेटियों के पेरेंट्स को मदद मिलेगी जो लॉकडाउन के कारण सुकन्या समृद्धि खाता नहीं खोल सकते थे. अन्यथा, सुकन्या समृद्धि खाते केवल जन्म की तारीख से 10 वर्ष की आयु तक ही खोले जा सकते हैं.


सुकन्या समृद्धि अकाउंट स्कीम 2020 डिपॉजिट


एक वित्तीय वर्ष के दौरान किसी एक अकाउंट में अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक जमा किया जा सकता है. वहीं, एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम जमा राशि 250 रुपये है. इसका मतलब है कि किसी एक अकाउंट में एक वित्तीय वर्ष में आप अधिक से अधिक 1.5 लाख रुपये और कम से कम 250 रुपये तक निवेश कर सकते हैं। अगर कोई व्यक्ति गलती से इस खाते में एक 1.5 लाख रुपये से अधिक जमा कर देता है यह रकम ब्याज के ​लिए नहीं कैलकुलेट किया जाएगा. साथ ही इस रकम को डिपॉजिटर्स के खाते में रिटर्न कर दिया जाएगा, इस खाते में 15 साल तक डिपॉजिट किया जा सकता है।

हमरNews

No comments:

Post a Comment