News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Monday, July 6, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: अब छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में गाया जाएगा राज्य गीत ‘अरपा पैरी के धार’ , शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़: अब छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में गाया जाएगा राज्य गीत ‘अरपा पैरी के धार’ , शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश

प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने पिछले साल अरपा पैरी के धार को राज्य गीत घोषित किया था,
हमरNews:

छत्तीसगढ़, 06 July 2020

छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी ,प्राइवेट और अनुदान प्राप्त स्कूलों की प्रार्थनाओं में अब राज्य गीत अरपा पैरी के धार को भी गाया जाएगा। शिक्षा विभाग ने राज्य गीत अरपा पैरी के धार को प्रार्थना में शामिल करने का निर्णय लिया है।


स्कूल खुलने के बाद अब छात्र राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान के साथ प्रदेश के राज्य गीत को भी गाते हुए नजर आएंगे… 

राज्य गीत को प्रार्थना में शामिल करने के लिए शिक्षा विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है। अब ये आदेश प्रदेश के सभी स्कूलों के प्रिंसिपल तक भी पहुंचा दिया गया है।


बता दें कि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने पिछले साल अरपा पैरी के धार को राज्य गीत घोषित किया था, जिसे डॉ नरेंद्र देव वर्मा ने लिखा है। इस राज्य गीत में छत्तीसगढ़ की संस्कृति का बखान किया गया है।
राज्य गीत के प्रार्थना में शामिल हो जाने से अब प्रदेश के सभी स्कूली बच्चे हर दिन राज्य की संस्कृति से जुड़ेंगे। इसके साथ ही प्रदेश की नदियों अरपा, पैरी और महानदी को भी जानेंगे।
हमरNews

No comments:

Post a Comment