News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Monday, July 6, 2020

भारत का पहला सोशल मीडिया ऐप, WhatsApp-FaceBook को टक्कर देने उतरा मैदान में..जाने क्या..

भारत का पहला सोशल मीडिया ऐप, WhatsApp-FaceBook को टक्कर देने उतरा मैदान में..जाने क्या..


हमरNews:

देश, 06 जुलाई 2020

रविवार को उप राष्ट्रपति वैंकैया नायडू ने भारत में विकसित किए गए पहले स्वदेशी सोशल मीडिया ऐप को लॉन्च किया। इस ऐप का नाम Elyments है। ऐप लॉन्च करने के मौके पर उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने लोगों से आत्मनिर्भर भारत अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।
भारत सरकार ने हाल ही में 59 चाइनीज ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बाद सरकार स्वदेशी सोशल मीडिया ऐप विकसित करने को बढ़ावा देना चाहती है, ताकि देश की सुरक्षा के साथ किसी तरह का खिलवाड़ नहीं हो सके और यूजर्स का डाटा लीक नहीं हो। उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने कहा कि 1000 से ज्यादा आईटी प्रोफेशनल्स और श्री श्री रविशंकर की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग के वॉलन्टियर्स ने Elyments को विकसित किया है।

भारतीय ऐप को दिया रहा है बढ़ावा

चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद भारत सरकार स्वदेशी ऐप बनाने वालों को बढ़ावा दे रही है। सरकार ने भारतीय कंपनियों से अपील की है कि वे स्वदेशी ऐप बनाने पर ध्यान दें।
शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल इंडिया आत्मनिर्भर इनोवेशन चैलेंज शुरू किया है। इसका मकसद भारत में बने ऐप्स को बढ़ावा देना है। इस योजना में ऐप विकसित करने वालों को 20 लाख रुपए तक के इनाम दिए जाने की घोषणा सरकार ने की है।

8 से ज्यादा राष्ट्रीय भाषाओं में है उपलब्ध

Elyments ऐप 8 से ज्यादा भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। इसे पूरी दुनिया में कहीं भी गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, लॉन्च किए जाने से पहले इस ऐप को कई महीने तक लोगों के बीच टेस्ट किया गया। इस ऐप के 2 लाख से भी ज्यादा डाउनलोड हो चुके हैं।


फीचर्स

Elyments ऐप में प्राइवेट चैट करने. ऑडियो-वीडियो कॉन्फ्रेंस कॉल करने और Elyments पे के जरिए पेमेंट करने की सुविधा मौजूद है। इस ऐप के जरिए यूजर्स पूरी दुनिया में कहीं भी लोगों से जुड़ सकते हैं और प्रोडक्ट्स भी खरीद सकते हैं। इस ऐप में कुच पब्लिक प्रोफाइल्स भी होंगी, जिन्हें यूजर फॉलो या सब्सक्राइब कर सकेंगे। आगे चल कर इसमें लोकल वॉइस कमांड का फीचर भी दिया जाएगा।

हमरNews

No comments:

Post a Comment