डॉक्टर-नर्स के साथ मारपीट मामला: स्वास्थ्य मंत्री की चेतावनी नहीं हुई कार्रवाई तो मैं भी आंदोलन में उतरूंगा
हमरNews:
छत्तीसगढ़, 06 जुलाई 2020
अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शुक्रवार को एक मरीज के परिजन ने डॉक्टरों और स्टाफ नर्सों के साथ पहले बदसलूकी की, फिर मारपीट इस मामले में कार्रवाई न होते देख, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव नेगृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से फोन पर बात की कहा कि संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई करें। अगर, कार्रवाई नहीं होती है तो ऐसी घटनाओं की पुर्नवृत्ति होगी। वहीं सिंहदेव ने यह चेतावनी भी दे दी कि अगर डॉक्टरों को न्याय नहीं मिला तो वे स्वयं डॉक्टरों के हित में उनके साथ आंदोलन में खड़े होंगे। उन्होंने सरगुजा आईजी को भी पत्र लिखा है।
गौरतलब है कि शुक्रवार को सुप्रिया दुबे नामक एक महिला ने खुदकुशी की कोशिश की। जिसे अंबिकापुर अस्पताल के फीमेल वार्ड में भर्ती करवाया गया। इसी दिन रात में अंकित दुबे नाम का एक शख्स पहुंचा, जो शराब के नशे में था।
उसने यहां के महिला स्टाफ के साथ बदसलूकी की, जब डॉक्टर पुकेश्वर वर्मा और डॉ. दीपक चंद्रवशीं ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने इन डॉक्टरों के साथ मारपीट की।
उसने इस दौरान अपनी पुलिस विभाग में पहुंच की भी धौंस दी। डॉक्टरों द्वारा इस घटनाक्रम की शिकायत मणिपुर चौकी में दर्ज करवाई गई है। आरोप के विरुद्ध अपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। मगर, उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। यही वजह है कि डॉक्टर, अधिकारी-कर्मचारी आंदोलनरत हैं।
हमरNews


No comments:
Post a Comment