भारत-चीन विवाद: भारत को मिली बड़ी कामयाबी…आखिरकार LAC पर चीन को माननी पड़ी हार जाने कैसे..
हमरNews:
देश-विदेश, 06 जुलाई 2020
सीमा विवाद को लेकर मुश्किलों में घिरा चीन अब भारत सरकार की सख्त के आगे बेबास दिखाई दे रहा है। इसी बीच भारत और चीन के बीच मई के महीने से जारी विवाद में अब बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर गलवान घाटी में हिंसा वाले स्थल के पास से चीनी सेना करीब 1-2 किलोमीटर पीछे हट गई है। न्यूज एजेंसी एनएनआई ने भारतीय सेना के सूत्रों के हवाले से बताया कि चीनी सेना सीमा पर अब पीछे लौट रही है। उन्होंने अपने टेंट्स, वाहनों और सैनिकों को भी पीछे खींच लिया है। बताया जा रहा है कि ऐसा कॉर्प कमांडर स्तर की बैठक के बाद फैसला लिया गया है।बता दें कि पिछले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक लेह पहुंच गए थे। पीएम मोदी नीमू पोस्ट पर पहुंचे थे। इस दौरान पीएम मोदी ने जहां भारतीय जवानों का हौसला बढ़ाया, तो वहीं चीन को दो टूक संदेश भी दिया।15 जून को जिस जगह पर दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने आई थीं, अब वहां से चीनी सेना करीब 1-2 किमी पीछे हट गई है। सेनाओं के बीच लगातार सैनिकों को पीछे हटाने को लेकर मंथन चल रहा था, ऐसे में ये इस प्रक्रिया का पहला पड़ाव माना जा रहा है।
बता दें, पूर्वी लद्दाख के विभिन्न स्थानों पर गत सात हफ्ते से भारत और चीन के सेनाओं के बीच तनाव है और यह तनाव और बढ़ गया जब 15 जून को गलवान घाटी में दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में भारतीय सेना के 20 सैन्यकर्मी शहीद हो गए। चीनी पक्ष को भी नुकसान हुआ लेकिन उसने इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की।
हमरNews


No comments:
Post a Comment