दर्दनाक: बाइक सवार के माथे में पुलिस ने घोंपी चाबी, दरोगा समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, क्या है मामला Video देखें.
पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके उन्हें रोकने की कोशिश की तो पब्लिक और भड़क गई और पुलिसकर्मियों और कोतवाली पर पथराव कर दिया, पथराव में एक पुलिसकर्मी चोटिल हो गया जबकि कोतवाल और बाजार चौकी इंचार्ज को पत्थरों से बचने के लिए भागना पड़ा।
विधायक के मौके पर पहुंचने और आरोपियों पर कार्रवाई की बात पर भीड़ शांत हुई।
देर रात एसएसपी ने सीपीयू दरोगा समेत तीन सीपीयू कर्मियों को निलंबित कर दिया। सोमवार रात करीब पौने आठ बजे रंपुरा वार्ड नंबर 23 निवासी दीपक अपने दोस्त प्रेमपाल के साथ इंदिरा चौक से बाइक में पेट्रोल भराने के बाद घर लौट रहा था। इंदिरा चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रहे सीपीयू कर्मियों ने उसे रोक दिया।कागज मांगने पर दोनों में बहस हो गई तो सीपीयू कर्मी ने बाइक की चाबी निकाल ली।
आरोप है कि युवक आगे बढ़ा तो सीपीयू कर्मी ने उसे रोकने की कोशिश की तो सीपीयू कर्मी के हाथ में पहले से मौजूद बाइक की चाबी युवक के माथे में जा घुसी। दर्द से कराहता युवक चिल्लाते हुए रंपुरा पहुंचा तो माथे पर चाबी घुपी देख लोगों का पारा चढ़ गया।उत्तराखंड पुलिस की बर्बरता देखिए— aditi rajput (@RajputAditi) July 28, 2020
रुद्रपुर में युवक ने हेल्मेट नहीं पहना और पुलिस से बहस की तो माथे में चाभी घुसा दी
सीपीयू दारोगा और दो सिपाही निलंबित#PoliceBrutality #uttrakhand @ManseraDinesh @tsrawatbjp pic.twitter.com/r3oJ7M9o4E
अचानक सैकड़ों की संख्या में लोग कोतवाली के बाहर एकत्र हो गए।
सैकड़ों लोगों को काबू में करने के लिए पुलिस ने जैसे ही लाठी फटकारी तो लोग आपा खो बैठे। उन्होंने पुलिस कर्मियों पर पथराव कर दिया गया।कोतवाल व बाजार चौकी इंचार्ज होशियार सिंह समेत दर्जनों पुलिस कर्मियों ने कोतवाली की तरफ भागकर जान बचाई। करीब दस मिनट तक हुए पथराव में कांस्टेबल महेंद्र चोटिल हो गया और एक पिकप का अगला शीशा भी क्षतिग्रस्त हो गया।उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में हेलमेट न लगाने पर हुई कहा सुनी में पुलिस ने इस युवक की बाइक की चाभी मुट्ठी में फंसा इसके माथे में घुसा दी।तीन पुलिस वाले ससपेंड हो गए।फिर बहाल हो जाएंगे।फिर कुछ ऐसा ही करेंगे— Kamal khan (@kamalkhan_NDTV) July 28, 2020
उन्हें सस्पेंशन की नहीं ट्रेनिंग की ज़रूरत है। pic.twitter.com/uZpCMQwx0l
हमरNews


No comments:
Post a Comment