News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Tuesday, July 28, 2020

बिग ब्रेकिंग: शादी में नहीं हुआ Guideline का पालन, दूल्हा-दुल्हन समेत 43 गेस्ट का देखें क्या हुआ..

बिग ब्रेकिंग: शादी में नहीं हुआ Guideline का पालन, दूल्हा-दुल्हन समेत 43 गेस्ट का देखें क्या हुआ..

शादी में नहीं हुआ Guideline का पालन, दूल्हा-दुल्हन समेत

हमरNews: केरला में कोरोना (Coronavirus in Kerala) वायरस का कहर लगातार जारी है। इस महामारी की चपेट में अब तक राज्य में 19,727 लोग संक्रमित है, जिसमें 10,045 लोग ठीक हो चुका हैं। वहीं 63 लोगों की इस महामारी की चपेट में आकर मौत हो चुकी है। बढ़ते मामलों को देखकर राज्य कि पुलिस (Kerala Police) सख्त से सख्त कार्रवाई कर रही है, वहीं लोग लापरवाही कर इस पर पानी फेर दे रहे हैं।


मामला केरल की कासरगोड (Kasaragod) की है। 


जहां एक शादी समारोह (Wedding) में सरकार की ओर से जारी की गई गाइडलाइन का पालन ना करने पर समारोह में शामिल हुए लोगों को भारी पड़ गया। लोगों ने सारे नियमों को ताक पर रखकर लापरवाही की। जिसका नतीजा रहा कि शादी के दौरान कई लोगों की हालत बिगड़ने लगी।

वहीं जब जांच की गई तो दूल्हा दुल्हन समेत 43 गेस्ट कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इस मामले को लेकर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दुल्हन के पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया। दुल्हन के पिता के खिलाफ महामारी रोग अधिनियम (Epidemic diseases act) के तहत मामला दर्ज किया गया।

सांस लेने में होने लगी दिक्कत


अधिकारी के मुताबिक इस शादी में कोरोना को लेकर जारी की गई गाइडलाइन में शामिल होने वाले गेस्ट से कहीं ज्यादा लोग आए थे। शादी के दौरान ही कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई, जिसके बाद उनकी जांच की गई।

जानकारी के मुताबिक शादी 17 जुलाई को हुई थी

जांच में पता चला कि दूल्हा और दुल्हन समेत 41 लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।
जानकारी हो कि ऐसे ही एक मामले में बिहार में एक शादी में 111 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए थे और शादी के अगले ही दिन दूल्हे की कोविड-19 से मौत हो गई थी।
हमरNews

No comments:

Post a Comment