News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Sunday, July 26, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: एक शख्स को मास्क न लगाने पर बीच सड़क पर की बर्बरतापूर्ण पिटाई, देखे क्या हैं मामला

ब्रेकिंग न्यूज़: एक शख्स को मास्क न लगाने पर बीच सड़क पर की बर्बरतापूर्ण पिटाई, देखे क्या हैं मामला..


हमरNews: बिहार के नालंदा में पुलिस ने एक शख्स की मास्क न लगाने पर बेरहमी से पिटाई की गई, पीड़ित हरनौत प्रखंड प्रमुख जो कि कोरोना पॉजिटिव हैं देवर बताया जाता है। उसकी ट्रेनी पुलिस पदाधिकारियों द्वारा बर्बरतापूर्ण पिटाई की, इस घटना के बाद कोरोना पॉजिटिव मरीज ने SP से फोन पर कार्रवाई करने की शिकायत की है।


घटना के बारे में बताया जाता है कि हरनौत प्रखंड प्रमुख का देवर अपनी भाभी जो कि कोरोना पॉजिटिव होने के बाद होम क्वारंटाइन में हैं का दवा लाने बाइक से हरनौत बाजार जा रहा था, इसी दौरान हरनौत पुलिस वाहन चेकिंग लगाए हुई थी।

 इसी दौरान हरनौत थाना में पदस्थापित एक ट्रेनी दारोगा समेत दो अन्य दारोगा ने उसके साथ बर्बरता पूर्ण मारपीट की जब पीड़ित ने इस मामले का विरोध किया तो उसकी बाइक को थाना ले आया गया और फिर से उसकी पिटाई की गई जिससे शरीर पर कई जगह पिटाई के निशान साफ दिख रहे हैं।


पीड़ित ने आरोप लगाया कि जब जब हम अपनी भाभी के लिए दवा लाने के लिए बाजार जा रहे थे तभी जल्दबाजी में मास्क छूट गया था लेकिन हम चेहरे पर गमछा लपेटे हुए थे, इसी पर दारोगा ने कहा कि गमछा नहीं बल्कि मास्क लगाकर चलो, तो हमने कहा ठीक है सर गलती हो गई, उसके बाद भी वो चालान काट दिया जिसके बाद हमने 500 का नोट दिया जो लिया है और 450 रुपया नहीं लौटाया।


घटना के बाद प्रखंड प्रमुख द्वारा की गई एसपी की शिकायत के बाद एएसपी अजय कुमार हरनौत पहुंचे और पूरे मामले की जांच की इस दौरान पीड़ित ने अपनी शर्ट उतारी और वारदात को बताते-बताते एएसपी के सामने रो पड़ा।

 पीड़ित का आरोप है कि प्रमुख द्वारा थानाध्यक्ष को फोन करने के बाद ही मेरी बाइक को लौटाया गया एएसपी अजय कुमार ने बताया कि पूरी
घटनाक्रम की जांच रिपोर्ट एसपी निलेश कुमार को सौंपी जायेगी उसके बाद ही दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जायेगी।
हमरNews

No comments:

Post a Comment