ब्रेकिंग न्यूज़: Lockdown में कितने बजे तक खुले रहेंगे बैंक, और राखी भेजने के लिए डाक काउंटर देखें..
हमरNews: लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान रायपुर और बिरगांव के सभी बैंक दोपहर 3 बजे तक खुले रहेंगे। प्रशासन के इस आदेश को अशासकीय, अर्द्धशासकीय, शासकीय व निजी बैंकों को मानना अनिवार्य होगा। कलेक्टर डॉ भारतीदासन ने आदेश जारी करते हुए बताया कि सभी बैंक व पोस्टल बैंक आदि 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुले रहेंगे, इसके बाद 5 बजे तक बैंक कर्मी अपना विभागीय काम निपटाएंगे।
राखी भेजने के लिए डाक काउंटर भी 3 बजे तक रक्षाबंधन के त्यौहार के मद्देनजर कलेक्टर ने पोस्ट ऑफिस और कूरियर सर्विस को भी 3:00 बजे तक खुले रहने के लिए निर्देशित किया है, जिससे राखियां समय पर भाइयों तक पहुंच पाए।
प्रदेश में कोरोना संकट हर गुजरते दिन के साथ गहरता जा रहा है।
शुक्रवार को 346 नए मरीजों की पहचान हुई। इनमें एक बार फिर सर्वाधिक 164 मरीज रायपुर जिले से रिपोर्ट हुए हैं। इनमें मंगल बाजार, रामकुंड, भाठागांव, सदाणी दरबार और बिरगांव कोरोना के सबसे बड़े हॉट स्पॉट बन गए हैं। उधर रायपुर के बाद सर्वाधिक 28 मरीज राजनांदगांव से मिले। दुर्ग में बीएसएफ के 15 जवान संक्रमित हुए। प्रदेश में बीते 24 घंटे में बलौदाबाजार और रायपुर निवासी दो लोगों की मौत हो गई। बीते 49 घंटे में सात लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।हमरNews


No comments:
Post a Comment