अंतरराज्यीय गैंगस्टर: रायगढ़ लूटेरों ने गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर तानी थी बंदूक फिर देखें कैसे मिली कामयाबी..
हमरNews:
रायगढ़, 04 July 2020
14.50 लाख लूट कर फरार हुए दो अंतरराज्यीय गैंगस्टर को 10 घंटे के भीतर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मिली इस सफलता के पीछे आठ टीमों की मेहनत के अलावा सघन नाकाबंदी के साथ घर-घर पता लगाना है, जिसके कारण गैंगस्टर जिले से भाग नहीं पाए और लूट की रकम व हथियारों के साथ धरे गए।वारदात में शामिल आरोपी का नाम सुधीर कुमार सिंह और पिन्टु वर्मा है। दोनों आरोपी मुख्य रूप से बिहार के हैं। वर्तमान में आरोपी सुधीर रायगढ़ में ही रहता है। वह कैश वैन को देखता था तो उसे लूटकर 1 करोड़ रुपए कमाना चाहता था। इसलिए उसने कैश वाहन को लूटने की सोची। उसने इस योजना को अपने गांव बिहार के खम्हौरी जाकर अपने साथी पिन्टु वर्मा को बताई।
लूट की प्लानिंग सुन साथी आरोपी पिंटू राजी हो गया। इसके बाद दोनों ने वैन लूटने के लिए 2 पिस्टल, 2 देसी कट्टा, 3 मैगजीन में 26 राउंड, 2 जिंदा कारतूस और 2 बटन चाकू की व्यवस्था की, रायगढ़ आने के बाद आरोपियों ने 15 दिनों तक रेकी की 4 दिनों तक कैश वैन की पड़ताल की।
आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के लिए पूरी प्लानिंग की हुई थी। लूट में जिस गाड़ी का इस्तेमाल किया गया है वह एचएफ डीलक्स वाहन है, जिसका नंबर CG13 Y/16135 है। आरोपियों ने इसका नंबर प्लेट निकालकर गाड़ी में बगैर नंबर की प्लेट लगाई हुई थी। लूट के वारदात की सूचना के बाद बिलासपुर रेंज आईजी दिपांशु काबरा और एसपी रायगढ़ संतोष कुमार सिंह ने पहले पूरे जिले को सील कर 50 नाकेबंदी पाइंट बनाई। रातभर वाहनों एवं आने-जाने वालों की सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
इसी बीच DSB शाखा में पदस्थ एक आरक्षक को मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध केराझर में देखे गए हैं। तब केराझर एवं पास के दो गांवों को पुलिस की टीमें टारगेट कर आर्म्स लिये हुए 50 जवान की टीम गांव को कार्डन किये। कुछ जवान CSP अविनाश सिंह ठाकुर के साथ बीपी जैकेट हथियार लैस होकर एक-एक कर घरों की तलाशी ले रहे थे।
गांववालों की ओर से पुलिस पार्टी के भरपूर सहयोग किया जा रहा था। तभी पुलिसपार्टी को एक कमरे अंदर दो संदिग्ध मिले, जिसमें एक युवक ने पुलिसपार्टी पर पिस्टल तान दिया। जान जोखिम में डाल पुलिसवालों ने झूमाझटकी कर हथियार पकड़े युवक को पटककर उससे हथियार छीनकर दोनों को हिरासत में ले लिया।In just 10Hours,— Dipanshu Kabra (@ipskabra) July 4, 2020
- @RaigarhDist was immediately sealed.
- 8Teams was deployed for various tasks.
- Intensive search ops launched at 50Checkpoints.
- Hundreds of CCTV Footages were scanned.
- Teams equipped with necessary protection arms for door-to-door investigation.@chitraaum pic.twitter.com/dcLWYYb7bV
हमरNews



No comments:
Post a Comment