ब्रेकिंग न्यूज़: सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर नक्षत्र में खगोलीय पिंड, पूरी खबर
हमरNews:
बॉलीवुड, 04 July 2020
फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का अंतरिक्ष से प्यार जगजाहिर था अब उनकी मृत्यु के बाद वह वास्तव में एक स्टार बन गए हैं क्योंकि एक खगोलीय पिंड उनके नाम पर रखा गया है। सुशांत सिंह राजपूत सिर्फ एक प्रतिभाशाली अभिनेता नहीं थे, बल्कि अंतरिक्ष से जुड़ी हर चीज के बारे में ज्ञान रखने वाले एक प्रतिभाशाली व्यक्ति थे। क्वांटम भौतिकी से लेकर खगोल विज्ञान तक की जानकारी वह रखते थे। वह अंतरिक्ष से जुड़ी सभी चीजों से प्यार करता था और यहां तक कि उन्होंने चांद पर भी जमीन खरीदी थी। अपने हाई-एंड टेलिस्कोप से इसे देखा करते थे।हाल के अपडेट के अनुसार एक स्टार का नाम उनके निधन के बाद उनके नाम पर रखा गया है। एक प्रमाणपत्र के अनुसार जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है l इसके अनुसार अंतरिक्ष में एक खगोलीय पिंड को सुशांत सिंह राजपूत का नाम दिया गया है। सर्टिफिकेट को Quotely India नाम के एक इंस्टाग्राम पेज ने शेयर किया था। साझा की गई तस्वीर एक सर्टिफिकेट है और यह कहती है कि RA.22.121 स्टार का नाम सुशांत सिंह राजपूत है। इसमें आगे लिखा है कि सुशांत का नाम स्थायी रूप से रजिस्ट्री किया गया है। प्रमाण पत्र के रूप में यह इंटरनेट पर वायरल हो रहा हैl सुशांत के प्रशंसक इसे लेकर खुश हैं।
14 जून को सुशांत सिंह राजपूत का निधन आत्महत्या के कारण हुआ था। अभिनेता कथित तौर पर अवसाद से पीड़ित थे और दवा खा रहे थे। हालांकि उन्होंने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है और पुलिस कारण जानने के लिए उनसे जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है।sushant had always been so fond of the stars & thus i found it quite fitting to name one after him. 💫 i shall forever be blessed to have witnessed such a beautiful & profound soul. may you continue to shine brightest! 💛@itsSSR#sushantsinghrajput #sushantinourheartsforever pic.twitter.com/c92u9yz1Sg— raksha ♡ (@xAngelWingz) June 29, 2020
सुशांत सिंह राजपूत कई फिल्मों में काम कर चुके हैंl उनके निधन से सभी को सदमा लगा थाl इसके चलते उनके फैंस अभी भी सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैंl सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलीवुड में वंशवाद को लेकर भी बहस तेज हो है।
हमरNews


No comments:
Post a Comment