News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Sunday, July 26, 2020

बिग ब्रेकिंग: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के इस एक्ट्रेस ने की आत्महत्या करने की कोशिश…

बिग ब्रेकिंग: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के इस एक्ट्रेस ने की आत्महत्या करने की कोशिश…

बिग ब्रेकिंग: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के इस एक्ट्रेस ने की आत्महत्या करने की कोशिश…

हमरNews: साउथ इंडियन एक्ट्रेस विजयलक्ष्मी ने मानसिक तनाव के चलते सुसाइड करने की कोशिश की लेकिन सौभाग्य से उन्हें बचा लिया गया है, विजयलक्ष्मी ने इससे पहले कई वीडियोज सोशल मीडिया पर डाले थे जिसमें उन्होंने कहा था कि सोशल मीडिया के सहारे उन्हें काफी बुली किया जा रहा है जिसके चलते वे भारी तनाव में हैं।


वही रविवार को उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया और दावा किया कि उन्होंने कुछ ब्लड प्रेशर की दवाईयां खा ली हैं जिससे उनका ब्लड प्रेशर कम होता चला जाएगा और उनकी मौत हो जाएगी, सौभाग्य से उन्हें बचा लिया गया है और फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

फेसबुक पर वीडियो बनाकर कहा था, कुछ देर में हो जाएगी मेरी मौत



उन्होंने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया, इस वीडियो में उन्होंने कहा, ये मेरा आखिरी वीडियो है मैं पिछले चार महीनों से सीमान और उसके पार्टी के लोगों के चलते बहुत ज्यादा तनाव में हूं, मैंने बहुत कोशिश की कि मैं अपने परिवार के लिए जिंदा रहने की कोशिश करूं लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है। मुझे हरि नादर ने मीडिया में बहुत ज्यादा अपमानित किया है, मैंने ब्लडप्रेशर की गोलियां खा ली हैं, कुछ समय में मेरा ब्लड प्रेशर एकदम कम हो जाएगा और मेरी मृत्यु हो जाएगी।


विजयलक्ष्मी ने ये भी कहा कि उनकी मौत लोगों के लिए एक उदाहरण होना चाहिए और उन्होंने अपने फैंस से अपील की कि सीमान और हरि नादर जैसे लोगों को बख्शा ना जाए और उनका मानसिक शोषण करने के लिए इन लोगों को सख्त से सख्त सजा मिले. रिपोर्ट्स के अनुसार, विजय लक्ष्मी चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है जहां उनका इलाज चल रहा है।

 बता दें कि सीमान एक तमिल नेशनलिस्ट पार्टी के लीडर हैं वही हरि नादर भी एक पॉलिटिकल पार्टी से ताल्लुक रखते हैं. हरि ने पिछले साल अक्तूबर में नांगुनेरी एसेंबली के बाय-इलेक्शन में भी हिस्सा लिया था लेकिन उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था।
हमरNews

No comments:

Post a Comment