News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Monday, July 27, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: 3000 से ज्यादा कोरोना मरीज हुए ‘गायब’, दिए थे गलत मोबाइल नंबर और पते.

ब्रेकिंग न्यूज़: 3000 से ज्यादा कोरोना मरीज हुए ‘गायब’, दिए थे गलत मोबाइल नंबर और पते..

3000 से ज्यादा कोरोना मरीज हुए ‘गायब’, दिए थे गलत मोबाइल नंबर

हमरNews: कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में 3,000 से अधिक मरीजों का कुछ अता-पता नहीं है और प्रशासन उन्हें ढूढ़ने में लगा हुआ है। इनमें से कई मरीजों ने टेस्ट के समय अपने गलत मोबाइल नंबर और घर का पता दिया और रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब लापता हो गए हैं। स्थिति चिंताजनक है औरक लापता हुए मरीजों की संख्या शहर में सामने आए कुछ मामलों की संख्या के सात प्रतिशत के बराबर है।


लापता हैं 3,338 मरीज

बेंगलुरू नगर पालिका के कमिश्नर एन मंजुनाथ प्रसाद ने मामले पर कहा, “पुलिस की मदद से हमने कुछ पॉजिटिव मरीजों को ढूढ़ लिया, लेकिन 3,338 मरीजों का अभी भी कुछ अता-पता नहीं है। उनमें से कुछ ने सैंपल देते वक्त गलत मोबाइल नंबर और पते दिए थे। पॉजिटिव नतीजे आने के बाद वे गायब हो गए।”


लापता मरीजों की गतिविधियों को ट्रैक करने का कोई साधन नहीं- अधिकारी
अधिकारियों ने कहा कि उनके पास लापता मरीजों की गतिविधियों को ट्रैक करने का कोई साधन नहीं है और रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को क्वारंटाइन किया या नहीं, इसके बारे में भी किसी को कुछ पता नहीं है।


पूरा प्रशासन इन मरीजों को ढूढ़ने में लगा हुआ है और इन मरीजों से कोरोना वायरस फैलने का खतरा बना हुआ है।


स्वास्थ्य विभाग का कहना हा कि उनके पास इन लापता मरीजों के बारे में पता लगाने का कोई साधन नहीं है। ये भी पता नहीं चल सका है कि कोरोना पॉजिटिव आए इन लोगों ने खुद को क्वारेंटाइन किया भी है या नहीं। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डॉ. अश्वत नारायण ने कहा, हमें ये सुनिश्चित करना होगा कि सभी संक्रमित व्यक्तियों को पता चल सके और उन्हें क्वारेंटाइन किया जाए। हम इस काम को प्राथमिकता दे रहे हैं।

बेंगलुरू में चिंताजनक है स्थिति

बेंगलुरु में कोरोना संक्रमितों के मामलों में पिछले कुछ दिनों से तेजी आई है। पिछले 14 दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में करीब 27 हजार की वृद्धि हुई है। बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) के कमिश्नर एन मंजुनाथ प्रसाद ने कहा, हम पुलिस की मदद से कुछ कोरोना पॉजिटिव मरीजों का पता लगा सकते हैं लेकिन 3338 मरीज अभी भी गायब है और इनके बारे में कोई जानकारी नहीं हैं।


कर्नाटक में चिंताजनक है स्थिति

शनिवार को कर्नाटक में एक दिन के सर्वाधिक 5072 नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। राज्य में अब तक 90942 कोरोना संक्रमित हुए है और मृतकों की संख्या 1796 हो चुकी हैं

अब से सरकारी पहचान पत्र और मोबाइल नंबर अनिवार्य
इस पूरे प्रकरण के बाद प्रशासन सावधान हो गया है और अब से किसी भी व्यक्ति का
कोरोना वायरस टेस्ट करने से पहले उनसे सरकारी पहचान पत्र मांगा जाएगा और उनके मोबाइल नंबर को वेरिफाई किया जाएगा।
हमरNews

No comments:

Post a Comment