News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Monday, July 27, 2020

बिग ब्रेकिंग: TikTok , यूसी ब्राऊजर के बाद अब पबजी समेत 275 चीनी एप पर लग सकता है बैन, जानिए क्या है…

बिग ब्रेकिंग: TikTok , यूसी ब्राऊजर के बाद अब पबजी समेत 275 चीनी एप पर लग सकता है बैन, जानिए क्या है…

बिग ब्रेकिंग: TikTok , यूसी ब्राऊजर के बाद अब पबजी समेत 275 चीनी एप पर लग सकता है बैन, जानिए क्या है…

हमरNews: 59 चाइनीज एप्स पर प्रतिबंध लगाने के बाद भारत सरकार ने चीन पर एक और डिजिटल स्ट्राइक करते हुए 47 एप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। सूत्रों के मुताबिक ये सभी 47 एप्स पहले बैन हुए 59 एप्स के क्लोन हैं, हालांकि बैन हुए इन 47 एप्स के नाम अभी सामने नहीं आए हैं। वहीं इन एप्स पर प्रतिबंध को लेकर सरकार की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान भी नहीं आया है।


ऐसे में भारत सरकार ने कुल 106 एप्स को भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है। 

वहीं यह भी खबर है कि सरकार ने 275 चीनी मोबाइल एप की लिस्ट तैयार की है, जिन पर आने वाले समय में बैन लगाया जा सकता है। इस सूची में अलीबाबा, पबजी और जिली जैसे एप शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक सरकार इन मोबाइल एप की जांच कर यह पता लगाएगी कि कहीं यह प्राइवेसी के नियमों का उल्लंघन तो नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा कई चीनी इंटरनेट कंपनियों पर भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है।


पबजी और यूलाइक जैसे एप पर लग सकता है प्रतिबंध।


275 चीनी मोबाइल एप की लिस्ट तैयार


मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, भारत सरकार 275 चीनी मोबाइल एप की सूची तैयार की है और इनकी जांच की जा रही है।
इनमें पबजी गेम, जिली, कैपकट, फेसयू, Meitu, एलबीई टेक, परफेक्ट कॉर्प, सीना कॉर्प, नेटीज गेम्स, अलीएक्सप्रेस, रेसो और यूलाइक जैसे एप शामिल हैं।


भारत के खिलाफ फेक न्यूज का आरोप, 

जैक मा को नोटिस
एक दूसरा मामला यह भी है कि चीन की कंपनी यूसी वेब पर भारत के खिलाफ खबरें चलाने का आरोप लगा है। चीन के अलीबाबा ग्रुप की कंपनी यूसी वेब के खिलाफ पूर्व असोसिएट डायरेक्टर ने गुड़गांव कोर्ट में याचिका दायर की है।
आरोप है कि वेबसाइट पर चलाई गई फेक न्यूज का विरोध किया तो कंपनी ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया। याचिका पर संज्ञान लेते हुए सिविल जज जूनियर डिविजन सोनिया श्योकंद की कोर्ट ने अलीबाबा और फाउंडर जैक मा को नोटिस जारी किया है।
हमरNews

No comments:

Post a Comment