ब्रेकिंग न्यूज़: गांव के पंच ने शौचालय बनाने वसूला लाखों रुपए, तब मामले का खुलासा हुआ...देखें
हमरNews: महासमुन्द जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र में गांव वालों से धोखाधड़ी का अजीबो गरीब मामला सामने आया है। एक पंच ने हर घर में शौचालय और गाय बांधने कोठार बनाने का झूठा आश्वासन देकर गांव वालों से लाखों रुपए वसूल लिया। चार साल तक गांव वालों को गोलमोल जवाब देता रहा। ठगे जाने का अहसास होने पर एक ग्रामीण ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।
तब मामले का खुलासा हुआ
पुलिस के अनुसार ग्राम कैलाशपुर (डोंगरीपाली) थाना पिथौरा जिला महासमुंद निवासी एक युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह खेती किसानी का काम करता है, वर्ष 2015-16 में गांव का प्रहलाद बरिहा जो उस समय ग्राम पंचायत डोंगरीपाली का पंच था, गांव के प्रत्येक घरों में शौचालय निर्माण एवं पशु शेड निर्माण कराऊंगा कहकर प्रत्येक घर से 500, 700 एवं 900 रूपया धोखा देकर लिया है और अब तक शौचालय और पशु शेड शासन से पास कराकर नहीं बनवाया है। धोखा देकर लाखों रूपये की धोखाधड़ी किया है।
जिसकी लिखित रिपोर्ट पर भादवि की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कराया है।
लिखित शिकायत में बताया गया है कि पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम डोंगरीपाली एवं ग्राम कैलाशपुर में वर्ष 2015-16 में गांव के ही प्रहलाद बरिहा द्वारा गांव के प्रत्येक घरों से शौचालय निर्माण एवं पशु शेड शासन से पास करा कर ग्रामीणों के घरों में निर्माण करवाने के नाम पर 500, 700 एवं 900 रुपये तक की राशि वसूल कर पूरे गांव से लाखो रूपये ले लिया है।
अब तक किसी भी ग्रामीण का पशु शेड का निर्माण नही हुआ है। जिसके बाद से ही ग्रामीणों द्वारा लगातार प्रहलाद बरिहा को राशि वापस करने को कहा गया। परन्तु अब तक राशि का वापस नही किया है ।
जिसके बाद से ही गांव के लोग अपने आप को ठगी महसूस कर रहे है। शासन द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजना शौचालय एवं पशु शेड के नाम पर
अवैध वसूली कर अपने जेब भरने वाले प्रहलाद बरिहा के विरूद्ध कार्यावाही करने की मांग गंगाधर बरिहा, चम्पत और ग्रामवासियों ने संयुक्त हस्ताक्षर कर ज्ञापन दिया। जिस पर जुर्म दर्ज किया गया है।
हमरNews


No comments:
Post a Comment