News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Tuesday, July 28, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: नारायणपुर में 100 से अधिक नक्सलियों ने CAF कैंप पर बोला हमला, गोलीबारी में एक जवान शहीद

ब्रेकिंग न्यूज़: नारायणपुर में 100 से अधिक नक्सलियों ने CAF कैंप पर बोला हमला, गोलीबारी में एक जवान शहीद


हमरNews: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर (Naxal Attack in Narayanpur) जिले में नक्सलियों ने सुरक्षा बल के जवानों को निशाना बनाते हुए सीएएफ कैम्प (CAF Camp) पर हमला कर दिया। नक्सलियों के हमले में CAF के एक जवान के शहीद होने की खबर है, घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त बल को घटना स्थल के लिए रवाना किया गया है।



नक्सलियों ने शहीदी सप्ताह के एक दिन पहले वारदात को अंजाम दिया है।


दरअसल, शहीदी सप्ताह के एक दिन पूर्व नारायणपुर जिले के करियामेटा स्थित सीएएफ कैम्प पर आज सुबह 8 बजे 100 से अधिक नक्सलियों ने हमला बोल दिया। नक्सलियों की गोलीबारी में सीएएफ के जवान के शहीद होने की खबर है।

नक्सलियों और जवानों के बीच करीब 2 घंटे मुठभेड़ चली। 


हालांकि, जवानों की जवाबी फायरिंग में नक्सली वहां से भाग खडे हुए है, घटना की सूचना मिलते ही जिला मुख्यालय से अतिरिक्त बल को घटना स्थल के लिए रवाना किया गया है। नक्सलियों की क्षेत्र में मौजूदगी की आशंका को देखते हुए वहां सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।

नक्सलियों (Naxalites) ने अपने प्रभाव वाले इलाकों में 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह (Naxal Shaheedi Saptah) मनाने का ऐलान किया है। इसीलिए बस्तर पुलिस (Bastar Police) भी अलर्ट मोड पर है।

इसलिए मनाते हैं शहीदी सप्ताह विभिन्न मुठभेड़ अथवा अन्य कारणों से मारे गए अपने
नक्सली साथियों की याद में हर साल शहीदी सप्ताह का आयोजन करते हैं। इस दौरान अपने साथियों को श्रद्धांजलि देकर उनकी याद में शहीद स्मारक का निर्माण भी करते हैं।
हमरNews

No comments:

Post a Comment