News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Sunday, July 5, 2020

बडी ख़बर: All India कोटे से मेडिकल कॉलेजों में दाखिला लेने वालों के नाम राज्य मेरिट सूची में रद्द की गई

बडी ख़बर: All India कोटे से मेडिकल कॉलेजों में दाखिला लेने वालों के नाम राज्य मेरिट सूची में रद्द की गई


हमरNews:

देश, 05 July 2020

प्रदेश के शासकीय और निजी मेडिकल कॉलेजों की पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) सीट के लिए जारी काउंसलिंग में एक और गड़बड़ी उजागर हुई। शुक्रवार रात जारी की गई सेकंड राउंड काउंसलिंग की मेरिट-आबंटन सूची में 22 ऐसे अभ्यर्थियों के नाम थे,
जिन्होंने ऑल इंडिया कोटा सीट से पहले ही दाखिला ले लिया था। जैसी ही यह खबर राज्य कोटे के अभ्यर्थियों को लगी, वे शिकायत लेकर शनिवार को चिकित्सा शिक्षा संचालनालय पहुंचे।


काउंसलिंग कमेटी के शीर्ष अधिकारियों से मिले। शुरुआत में तो अधिकारियों ने आनाकानी की। अपनी गलती नहीं मानी, मगर बाद में स्वीकार किया कि चूक हुई है।
आनन- फानन में मेरिट सूची को रद्द करते हुए देर शाम को नई सूची कर दी है। सुप्रीम कोर्ट के नियमानुसार पहले ऑल इंडिया कोटा की काउंसिलिंग होगी, उसके बाद राज्य कोटा की। ताकि ऑल इंडिया कोटा से दाखिला लेने वाले राज्य कोटा में शामिल न हों।

इससे राज्य कोटा सीट के लिए योग्य अभ्यर्थियों का हक मारा जाता है। मगर, संचालनालय के अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल काउंसिल कमेटी (एमसीसी) से सूची बाद में मिली।
सवाल यह है कि एमसीसी से जारी होने वाली दाखिले की सूची का इंतजार क्यों नहीं किया गया? इससे पूर्व भी बोनस अंक को लेकर गड़बड़ी का मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा था। जिसके बाद कोर्ट ने पूरी काउंसिलिंग ही रद्द कर दी थी। 'पत्रिका' के पास उन छात्रों की सूची है जिन्हें ऑल इंडिया के बाद राज्य कोटा की सेकंड मेरिट सूची में शामिल किया गया था।

एमसीसी से मेरिट सूची आने में देरी हुई। कुछ छात्रों के नाम राज्य मेरिट सूची में थे, इसलिए उसे रद्द कर दिया गया है। नई मेरिट जारी कर दी गई है।
हमरNews

No comments:

Post a Comment