ब्यूटीपार्लर हत्या मामला: दुल्हन की ब्यूटी पार्लर में हुई हत्या मामले में बड़ा खुलासा..प्रेमी निकला कातिल…3 वर्षो से..
हमरNews:
देश, 05 July 2020
रतलाम के जावरा में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की गला रेत कर हत्या कर दी, 33 वर्षीय दुल्हन ब्युटी पार्लर में मेकअप के लिए तैयार होने गई थी। उसी वक्त प्रेमी ने ब्यूटी पार्लर में घुस कर दुल्हन की गला रेतकर हत्त्या कर दी। दुल्हन सोनू यादव शाजापुर व दूल्हा गौरव नागदा का रहने वाला जिनकी शादी जावरा के कंचन रिसोर्ट में होनी थी, जहां आज मातम छा गया।दरअसल दुल्हन सोनू का यह दूसरा विवाह था घटना के बाद एस. पी. गौरव तिवारी सहित जावरा के सीएसपी पी.एस. राणावत सहित पुलिस मौके पर पहुंचे, उक्त घटना अनटिया चौराहा स्टेशन के पास की है । घटना के बाद पुलिस सी.सी फुटेज के माध्यम से आरोपी की तलाश में जुटी गई है। दुल्हन सोनू यादव शाजापुर के पूर्व Abvp नगर अध्यक्ष एवं GDC गर्ल्स कॉलेज का वर्तमान सांसद प्रतिनिधि अधीर यादव की बहन है, जिसकी गला रेत कर हत्या कर दी गई।
दुल्हन सोनू यादव की पहली शादी उज्जैन में हुई थी पहली शादी 4-6 माह से ज्यादा समय तक चली नहीं, कुछ ही महीनों बाद दोनों का तलाक हो गया । दुल्हन का प्रेमी के साथ करीब 3 वर्षो से संबंध थे दुल्हन पार्लर में अपनी बहन के साथ आई थी आरोपी ने 4 मिनिट पार्लर में बैठने के बाद प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया।
प्रेमी बाईक पर अपने दोस्त के साथ आया था, जिसने चाकू से गोद कर हत्या कर दी । दुल्हन का पागल प्रेमी रतलाम जाटों के वास का रहने वाला थ, उसने अपने एक साथी पवन पाँचाल के साथ मिलकर दुल्हन के हत्या की घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने दुल्हन को एक दिन पहले ही फोन पर जानकारी दी थी।
हमरNews


No comments:
Post a Comment