बिग ब्रेकिंग: लेबनान की राजधानी बेरूत, बंदरगाह में 2750 टन अमोनियम नाइट्रेट का विस्फोट हुआ..78 की मौत...Video देखें..
हमरNews:
लेबनान की राजधानी बेरूत में मंगलवार को हुए धमाके में 78 लोगों की मौत हो गई, इस घटना में लगभग चार हजार लोगों के घायल होने की भी खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शहर की कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है, लेबनान के राष्ट्रपति ने बेरूत में दो हफ्ते के लिए एमरजेंसी लागू कर दिया है।
राष्ट्रपति ने कैबिनेट की आपात बैठक भी बुलाई है.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्री ने 78 लोगों की मौत और करीब चार हजार लोगों के घायल होने की जानकारी दी है, समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक लेबनान के प्रधानमंत्री हसन दिआब ने कहा है कि बंदरगाह में 2750 टन अमोनियम नाइट्रेट का विस्फोट हुआ।
लेबनान की न्यूज एजेंसी एनएनए और सुरक्षा सूत्रों ने कहा कि यह विस्फोट शहर के बंदरगाह क्षेत्र में हुआ वहीं एक सूत्र ने कहा कि इस क्षेत्र में केमिकल रखे गए थे, सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा साझा किए गए फुटेज में बंदरगाह से धुआं निकलता दिख रहा, जिसके बाद एक बड़ा विस्फोट हुआ।
Huge explosion in Lebanon's capital Beirut. More details awaited. https://t.co/JfnWyUhDuN pic.twitter.com/YRnqOibfpY— ANI (@ANI) August 4, 2020
लेबनान के प्रधानमंत्री हसन दिआब ने बुधवार को राष्ट्रीय शोक दिवस की घोषणा की है.
अधिकारियों का कहना है कि एक गोदाम में भारी विस्फोटक सामग्री स्टोर थी और वहीं धमाका हुआ है, राष्ट्रपति माइकल इयोन ने ट्वीट कर कहा है कि यह बिल्कुल अस्वीकार्य है कि 2,750 टन विस्फोटक नाइट्रेट असुरक्षित तरीक़े से स्टोर कर रखा गया था। धमाका कैसे हुआ इसकी जांच अभी जारी है, मौक़ा ए वारदात से दिल दहला देने वाले वीडियो सामने आएं हैं जिनमें सड़कों पर लोगों के शव बिखरे नज़र आ रहे हैं।
प्रधानमंत्री हसन दिआब ने इसे भयावह बताया है और कहा है कि जो भी दोषी होंगे उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा.
समाचार एजेंसी एएफपी ने लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से 73 लोगों की मौत और 3700 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी दी है. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि घायलों की संख्या बहुत अधिक है. यूएन के प्रवक्ता फरहान हक ने कहा कि धमाका किस वजह से हुआ ये स्पष्ट नहीं है.यूएन के किसी भी कर्मचारी के घायल होने की जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि हमारे पास इस बारे में जानकारी नहीं है कि क्या हुआ है और इसके कारण क्या हैं।
हमरNews


No comments:
Post a Comment