News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Wednesday, August 5, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: सारंगढ़ में ट्रक चालक कि लापरवाही से ट्रांसफार्मर गिरा ट्रक के ऊपर , जान बचाने ट्रक से कूदकर भागा...

ब्रेकिंग न्यूज़: सारंगढ़ में ट्रक चालक कि लापरवाही से ट्रांसफार्मर गिरा ट्रक के ऊपर , जान बचाने ट्रक से कूदकर भागा...


हमरNews:
 सारंगढ़ से महज 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित खम्हारडीह रवि फ्लाई एस ब्रिक्स के पास लगभग शाम 7 बजे एक ट्रक चालक कि लापरवाही से ट्रांसफार्मर खंभा सहित टूट कर ट्रक के ऊपर गिर गया।


बता दें कि ट्रांसफार्मर में विद्युत प्रवाह हो रहा था वही ट्रांसफार्मर के गिरते ही ड्राइवर ट्रक से कूद कर भाग गया। घटना को लेकर जब गांव वालों से इस संबंध में जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि यह घटना ट्रक चालक की लापरवाही के कारण से हुई है ट्रक रवि फ्लाई एस ब्रिक्स के लिए आवश्यक मटेरियल छोड़ने आया था और सामान को डंपिंग कर पीछे हाईड्रोलिक को डाऊन किये बगैर तेजी से जा रहा था तभी पास में लगे ट्रांसफार्मर के तार की चपेट एवं तार में खिंचाव होने से ट्रांसफार्मर उखड़कर ट्रक के ऊपर गिर गया और ड्राइवर गाड़ी से कूद कर भाग गया।


वहीं कुछ लोगों ने इसका जिम्मेदार विद्युत विभाग और रवि फ्लाई ऐश ब्रिक्स के मालिक को बताया है उनका कहना है कि ट्रांसफार्मर रोड के बेहद करीब लगाया गया था। फिलहाल इस घटना से ड्राइवर सुरक्षित है और एक बड़ी घटना होने से टल गई है।
हमरNews

No comments:

Post a Comment