ब्रेकिंग न्यूज़: दुर्ग में अवैध शराब बिक्री आरोपी गिरफ्तार
हमरNews:
दुर्ग छत्तीसगढ़ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान प्रशांत कुमार ठाकुर पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग एवं श्री रोहित झा अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) व श्री विवेक शुक्ला नगर पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग के मार्गदर्शन में अवैध शराब का कारोबार करने वालो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही किए जाने के निर्देश प्राप्त होने से दिनांक 3.8.2020 को चौकी पद्मनाभ पुर थाना दुर्ग के द्वारा चौकी क्षेत्र में पेट्रोलिंग दौरान जरिए मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि बोरसी शितलापारा में लक्ष्मीनारायण टंडन अपने घर कॉम्प्लेक्स के सफेद रंग के डि. आई. पिकप क्रमांक cg 04 jc 8950 के केविन के अंदर अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है कि सूचना पर रात्रि 10 बजे मुखबिर की
सूचना पर घेराबंदी कर लक्ष्मीनारायण टंडन को पकड़ा गया ।
केबिन की तलाश लेने पर सीट के नीचे प्लास्टिक थैली में भरा 180 एमएल वाला 30 पौवा देशी मदिरा प्लेन शराब एवं शराब बिक्री रकम 2700रुपए व पिकप वाहन जप्त कर आरोपी के विरूद्ध चौकी पद्मनाभ पुर में अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया।
हमरNews


No comments:
Post a Comment